फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   dead body found

रेल पटरी पर मिला अधेड़ का शव

Wed, 23 Jun 2021 12:22 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jun 2021 12:22 AM IST
विज्ञापन
dead body found
जहांगीराबाद (बाराबंकी)। फैजुल्लागंज से अयोध्या के लिए गुजरी रेलवे लाइन के किनारे मंगलवार की सुबह एक व्यक्ति का शव दो टुकड़ों में पड़ा मिला। लोगों का कहना है कि इस व्यक्ति की हत्या करने के बाद शव को यहां फेंक दिया गया। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतक का हुलिया गेंहुआ रंग, गोल चेहरा है और वह सिलेटी रंग की शर्ट व लोवर पहने है।
विज्ञापन

थाना जहांगीराबाद इलाके का फैजुल्लागंज जो कि शहर का वार्ड है, के बीच से अयोध्या की तरफ जाने वाली रेलवे लाइन पर बनवा क्रॉसिंग के पास लोगों ने एक व्यक्ति का शव रेल पटरी के किनारे पड़ा देखा। शव पड़ा होने की जानकारी होते ही वहां पर लोगों की भीड़ जुट गई। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू की। ग्रामीणों के बीच चर्चा है कि मृतक अगर ट्रेन यात्री होता तो वह मात्र घायल होता। जबकि बरामद शव के दो टुकड़े है। सिर पर गंभीर चोट है।
विज्ञापन

लोगों के मुताबिक, जब कोई यात्री ट्रेन से गिरता है तो पटरी से उसको कोई लेना देना नहीं होता। लोगों का कहना है कि इस व्यक्ति को मार कर शव पटरी पर रख दिया गया जिससे उसके दो टुकड़े हो गए। मृतक की उम्र करीब 45 साल बताई जा रही है। थानाध्यक्ष दर्शन यादव के मुताबिक प्रथमदृष्ट्या रेल यात्री का शव लग रहा है। जिसकी गिरकर मौत हो गयी है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तालाब में मिला युवक का शव
बेलहरा। घर से अपनी मौसी के यहां रिश्तेदारी में गए युवक का शव तालाब में पड़ा मिला है। मामले की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू की है। थाना मोहम्मदपुर खाला क्षेत्र के ग्राम कैथा निवासी मोहित (20) सोमवार को अपनी मौसी के वहां घतवापुर सरसों लेने गया था। परिजन ने समझा कि देर हो गई है, शायद मौसी के वहां ही रुक गया है। लेकिन मंगलवार सुबह गांव के बाहर निकले ग्रामीणों ने तालाब में एक शव पड़ा देखा।

इस दौरान मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी संजय कुमार पांडेय ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई की है। चौकी प्रभारी का कहना है कि युवक मनोरोगी बताया जा रहा है। डूबने से उसकी मौत होना लग रहा है। पीएम रिपोर्ट में मौत का कारण पता लगने पर पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed