{"_id":"60218ac88ebc3e709963d81c","slug":"dead-body-found-barabanki-news-lko563885184","type":"story","status":"publish","title_hn":"तालाब में पड़ा मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तालाब में पड़ा मिला युवक का शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर (बाराबंकी)। एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में तालाब में उतराता मिला। युवक के शरीर पर चोट के निशान थे। मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
रामनगर थाना क्षेत्र के कस्बा सुढ़ियामऊ निवासी हारून (27) पुत्र तजम्मुल रविवार की दोपहर घर से लापता हो गया था। सोमवार की सुबह फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मोहारी सुढ़ियामऊ रास्ते के पास स्थित तालाब में हारून का शव संदिग्ध अवस्था में उतराता मिला। मृतक के दाई आंख व पीठ पर चोट के निशान मौजूद थे। आसपास के लोगों ने जब शव देखा तो सूचना परिजनों व पुलिस को जानकारी दी। मृतक के पिता ने बताया कि उसका पुत्र रविवार से लापता था जिसकी तलाश परिजनों द्वारा की जा रही थी।
मृतक के पिता ने पुत्र की हत्या की आशंका जताई है। वहीं ग्रामीणों की माने तो हारून एक वर्ष से मार्फीन पीने का आदी हो चुका था। घटना की जानकारी होने पर पुलिस व फोरेंसिक टीम की मौके पर पहुंच गई। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। कोतवाल संजय मौर्य ने बताया कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी। मृतक के परिजनों द्वारा अभी तक कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
फर्नीचर की दुकान का था कारोबार
मृतक हारून की सुढ़ियामउ में फर्नीचर की दुकान थी जिससे वह अपने परिवार का जीवनयापन करता था। एक वर्ष पूर्व मार्फीन की लत लगने के कारण कामकाज में इसका मन नहीं लगता था। मृतक की पत्नी फरीदा बानो, छह वर्ष का पुत्र अब्दुल्लाह व तीन वर्ष की पुत्री आतिका का रो-रो कर हाल बेहाल था।