फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Daughter's marriage and farming crisis somewhere

Barabanki News: बेटी की शादी तो कहीं खेती का संकट

Tue, 26 May 2026 02:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Tue, 26 May 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
Daughter's marriage and farming crisis somewhere
बाराबंकी। माती कांड में फैसले के बाद 22 लोगों के सलाखों के पीछे पहुंचते ही उनके परिवारों पर मानो दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। जिन घरों में कुछ दिन पहले तक शादी-ब्याह और नए सपनों की चर्चा थी, वहां अब सन्नाटा और चिंता का माहौल पसरा हुआ है।
विज्ञापन

फैसले से पहले कचहरी परिसर में दोषियों के परिवारों की महिलाएं और बुजुर्ग भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे। नई बिल्डिंग के सामने लोग सजा को लेकर कयासबाजी करते नजर आए। कोई कम सजा की उम्मीद जता रहा था तो कोई कठोर दंड की चर्चा कर रहा था।
विज्ञापन

जैसे ही अदालत का फैसला सामने आया, दोषियों के परिवारों में मातम छा गया। महिलाओं की चीख-पुकार से परिसर का माहौल गमगीन हो उठा। कई महिलाएं रोते-बिलखते जमीन पर बैठ गईं। कुछ देर तक कचहरी परिसर में अफरातफरी जैसा माहौल बना रहा। रेंदुआ पल्हरी निवासी चंद्रिका के परिजनों ने नम आंखों से बताया कि उनकी बेटी की गोद भराई हो चुकी थी और घर में शादी की तैयारियां जोर-शोर से चल रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिश्तेदारों को निमंत्रण देने से लेकर जरूरी सामान जुटाने तक की तैयारी पूरी हो रही थी। इसी तरह कई अन्य परिवारों के सपने भी अधूरे रह गए हैं। ग्रामीण रामसहज ने बताया कि कोई नया घर बनवाने की सोच रहा था, तो किसी ने खेती के लिए कर्ज लेकर तैयारी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed