फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   dala chhath

करिहा क्षमा छठी मइया, भूल-चूक गलती हमार....

Thu, 11 Nov 2021 12:45 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Nov 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
dala chhath
बाराबंकी। सोलह श्रृंगार से सजी-धजी और मौसमी सब्जियों व फलों से भरी सूप सिर पर उठाए घाट की ओर जाती महिलाएं..। दीपों और गन्ने की ढेरियों से सुशोभित वेदियां.. छठ मैैया के गूंजते मीठे सुरीले गीत और कमर भरे पानी में खड़े होकर अर्घ्य देते व्रती।
विज्ञापन

कुछ यही मनोहर ऐसा नजारा था बुधवार की शाम शहर के तालाबों व घाटों का, जहां पर व्रती महिलाओं ने छठ माई की कथा सुनकर घुटने तक पानी में जाकर डूबते सूर्य को पहला अर्घ्य दिया। भगवान सूर्य के सामने आंचल फैलाकर परिवार में सुख समृद्धि का आशीष मांगा।
विज्ञापन

शहर में नागेश्वरनाथ तालाब और रेठ नदी के चिलहटा घाट, आलापुर घाट, सोमैया नगर, बंकी व तालाबों पर उत्सव सरीखा माहौल दिखा। महिलाओं ने छठ माता को गन्ना, फूल, मिष्ठान और मौसमी सब्जियों व फल एकत्र की गई पूजन सामग्री वेदी पर अर्पित की। पानी में उतर कर महिलाओं ने डूबते सूर्य को अर्घ्य देकर दीपकों की कतार जल मेें प्रवाहित की। माथे पर पीला सिंदूर का तिलक सजाकर आंचल फैलाकर सूर्यदेव से आशीष मांगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूजा करने आई महिलाओं ने कबहूं ना छूूटी छठि मइया, हमनी से बरत तोहार.. पहिली पहिल हम कइनी छठी मैया व्रत तोहार, करिहा क्षमा छठी मईया, भूल चूक गलती हमार.., कांचहिं बांस के बहंगिया बहंगी लचकत जाए.. आदि गीत गाए।

घुंघटेर क्षेत्र के दौलतपुर, मदनपुर, मौलाबाद, बजगहनी में व्रती महिलाएं सिर पर पूजा की सामग्री फल फूल आदि डाल में रखकर ढोल नगाड़ों के साथ छठ गीत गाते हुए घाट पर पहुंची और पूजा अर्चना की। टिकैतनगर में सरजू घाट के किनारे, सुढ़ियामऊ में हरबलपुर व नौबस्ता घाट, रामनगर कस्बा के सरादी तालाब, सरजू घाट और जैदपुर क्षेत्र में ग्राम टंडनपुरवा, नयपालगंज, बरायन में व्रती महिलाओं ने डूबते हुए सूर्य केे अर्घ्य दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed