फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Crossing-hit rice-laden trolley, two-hour standing train

क्रॉसिंग में फंसी धान लदी ट्रॉली, दो घंटे खड़ी रहीं ट्रेेनें

Mon, 19 Dec 2016 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Mon, 19 Dec 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
Crossing-hit rice-laden trolley, two-hour standing train
क्रॉसिंग में फंसी धान लदी ट्रॉली, दो घंटे खड़ी रहीं ट्रेेनें - फोटो : अमर उजाला
माधोपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास बने सड़क पर बने खड्ढ में सोमवार की सुबह धान लाद कर जा रही एक ट्रैक्टर-ट्रॉली फंस गई। जिससे धान की बोरियां ट्रैक पर गिर गईं। मौके पर पहुंची आम्रपाली एक्सप्रेस को क्रासिंग के पास ही रोक दिया गया। इसके अलावा इंटरसिटी एक्सप्रेस व पैसेंजर ट्रेनों को अलग-अलग स्टेशनों पर रोका गया। करीब दो घंटे बाद ट्रैक खाली होने पर यातायात बहाल हो सका। इस दौरान यात्री हलकान रहे। 
विज्ञापन


जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के रिछली सुरसंडा निवासी विनोद कुमार धान बिक्री के लिए ट्रैक्टर-ट्रॉली से धान लाद कर मंडी जा रहा था। बाराबंकी-जहांगीराबाद रेलखंड पर माधोपुर रेलवे क्रॉसिंग (गेट नंबर 315 ए) पर सड़क में बने गड्ढे में ट्रॉली का पहिया फंस गया।
विज्ञापन


जिसके चलते ट्रैक्टर बंद होकर क्रॉसिंग पर ही खड़ी हो गई। इसी बीच क्रॉसिंग के आउटर तक पहुंच चुकी आम्रपाली एक्सप्रेस (5708) खड़ी हो गई। स्थानीय लोगों ने करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली को ट्रैक से हटवाया और धान की बोरियां भी ट्रैक से हटाई गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब पौने दो घंटे के बाद रेलवे यातायात बहाल कराया गया। इस दौरान गोरखपुर प्रीमियम बाराबंकी रेलवे स्टेशन और गोंडा पैसेंजर ट्रेन बिंदौरा रेलवे स्टेशन पर खड़ी रही। रेल यातायात करीब दो घंटे तक प्रभावित रहने से यात्री हलकान रहे। गेट मैन रियाजुद्दीन बताया कि सुबह करीब 6:05 बजे ट्रैक्टर-ट्रॉली क्रॉसिंग पर फंसी भी। इसके बाद सुबह 7:45 बजे रेलवे व सड़क यातायात बहाल हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed