{"_id":"0e06f0123d69ff15471a27a6700c100b","slug":"youth-murdered-bodies-hanged-from-tree-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक की हत्या कर शव पेड़ से लटकाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक की हत्या कर शव पेड़ से लटकाया
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 08 Feb 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ससुराल आए एक युवक का शव गांव के बाहर संदिग्ध हालात में पेड़ से फांसी के फंदे पर लटकता मिला है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक के भाई ने ससुरालवालों पर हत्या का आरोप लगाया है।
मोहम्मदपुर खाला थानाक्षेत्र के ढकवा गांव निवासी किंत किशोर गोस्वामी(32) पुत्र रामप्रसाद रविवार को अपनी ससुराल सतरिख थाना क्षेत्र के छेदानगर गांव आया था। ग्रामीणों की मानें तो यहां पर रात भर किंत किशोर व उसकी पत्नी आरती और ससुरालवालों के बीच रात भर किसी बात को लेकर काफी विवाद हुआ था।
इसके बाद सोमवार सुबह किंत किशोर का शव गांव के बाहर बाग में एक पेड़ से फांसी के फंदे पर लटकता पाया गया। सुबह के समय युवक का शव पेड़ से लटकता देख वहां लोगों की भीड़ लग गई जिसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। हालांकि पुलिस इसे आत्महत्या का मामला बता रही है।