फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Youth murdered, bodies dumped in the valley

युवक की हत्या कर शव नाले में फेंका

Wed, 16 Sep 2015 11:10 PM IST
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 16 Sep 2015 11:10 PM IST
विज्ञापन
थाना क्षेत्र में बेखौफ हत्यारों ने कादिरपुर गांव के एक युवक की ईंट से कूंचकर बेरहमी से हत्या कर शव नाले में फेंक दिया। बुधवार सुबह पुलिस ने गढ़ी दुनौली गांव के पास नाले से युवक का शव बरामद किया। मृतक दो दिनों से अपने घर से लापता था। पुलिस ने मामले मेें अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू की है। 
विज्ञापन

थाना अंसद्रा क्षेत्र के कादिरपुर गांव निवासी कपिल रावत (32) पुत्र रामचंद्र रावत का क्षत विक्षत शव बुधवार सुबह क्षेत्र के गढ़ी दुनौली गांव के पाए एक नाले में पुलिया के नीचे बरामद हुआ। सुबह स्कूल जा रहे बच्चों ने जब नाले में युवक का शव पड़ा देखा तो इस बारे में ग्रामीणों को बताया। जिसके बाद पुलिस को बुलाया गया तब मृतक की शिनाख्त हो सकी। मृतक के परिवारीजनों ने पुलिस को बताया कि कपिल राजगीर का काम करता था व सोमवार सुबह साइकिल से भोगला गांव गया था। उसके बाद से कपिल घर नहीं लौटा था। परिवारीजनों ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का आरोप लगाया जिस पर मृतक के भाई मयाराम की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस द्वारा मामले की जांच पड़ताल करने के बाद वारदात के पीछे का कारण व मुख्य आरोपियों को पकड़ने की बात कही गई है। वारदात के बाद मौके पर पहुंचे एएसपी शफीक अहमद, सीओ रामसनेहीघाट आरपी सिंह व एसओ श्रीधर पाठक ने जायजा लिया।
विज्ञापन


शराब का लती था कपिल
मृतक कपिल के भाई मयाराम ने पुलिस को बताया है कि कपिल शराब की लती था। वह रोज काम से वापस लौटने के बाद वह क्षेत्र के ही अकबरपुर लोनी गांव जाता था और वहां पर कच्ची शराब पीने के बाद ही घर वापस आता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेरहमी से की गई कपिल की हत्या
मृतक कपिल रावत को काफी बेरहमी से मारा गया। उसके चेहरे व सर को ईंटों से कुचला गया था। इसके साथ ही शरीर पर भी चोट के कई निशान मिले हैं। कपिल के गुप्तांगों मेें भी चोट मिली है। घटनास्थल पर न तो कपिल का मोबाइल फोन बरामद हुआ है और न ही साइकिल। वहीं वारदात स्थल पर कोई अन्य सबूत न मिलने से यह साफ है कि कपिल की हत्या कहीं दूसरी जगह करने के बाद उसके शव को नाले में पुलिया के नीचे लाकर फेंका गया।
बाक्स-
एक साल पहले जेल से छूटा था कपिल
मृतक कपिल रावत ने करीब दस साल पहले गांव की रहने वाली कमलेशा से प्रेम विवाह किया था। इसके बाद इन दोनों के एक पुत्री भी हुई थी। इस बीच पति पत्नी से विवाद के बाद करीब पांच साल पहले कमलेशा ने खुद को आग लगाकर जान दे दी थी जिसके बाद इस मामले में कपिल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने उसे जेल भेजा था। तीन साल जेल में रहने के बाद कपिल अभी एक साल पहले ही जेल से छूटकर आया था।

आशनाई के चक्कर में तो नहीं हुआ कत्ल
मृतक कपिल अपने तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। पत्नी की मौत के आरोप में जेल से छूटने के बाद कपिल ने दूसरा विवाह नहीं किया था। शराब पीने के लत के चलते कपिल पास के गांव जाया करता था और रात भर वहां रहता था। कपिल के ससुरालीजन भी उससे बहुत नाराज थे। पुलिस इस मामले को आशनाई से जुड़ा होने की आशंका जताते हुए भी जांच कर रही है।


मृतक के चेहरे व सर को ईंट से कुचला गया है। इस मामले में अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। आशनाई से जुड़ा मामला लग रहा है लेकिन अभी इस बारे में कुछ कहा नहीं जा सकता है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।
- श्रीधर पाठक, थानाध्यक्ष, अंसद्रा
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed