फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Youth killed, seven injured

युवक की हत्या, सात घायल

Mon, 21 Sep 2015 11:49 PM IST
बाराबंकी/अमर उजाला
बाराबंकी/अमर उजाला Updated Mon, 21 Sep 2015 11:49 PM IST
विज्ञापन
बदोसराय क्षेत्र में ग्राम अमनियापुर निवासी धीरेंद्र रविवार को फसल की सिंचाई के लिए नहर से पानी काटने गया। पड़ोस के तासीपुर गांव निवासी विवेक, नन्हा, रामजी, केशव, रामानंद आदि ने धीरेंद्र को रोका तो विवाद हो गया।
विज्ञापन


सूचना पर पुलिस मामला शांत कराया। सोमवार सुबह धीरेंद्र तासीपुर गांव गया था। उसे देख विवेक व उसके परिवारीजनों ने हमला कर दिया। धीरेंद्र के रिश्तेदार अमरजीत शुक्ला (18) व संदीप (15) ने हस्तक्षेप किया।
विज्ञापन


इसी बीच विवेक पक्ष के लोगों ने तमंचा व हथगोलों से हमला कर दिया। गोली लगने से अमरजीत गंभीर रूप से घायल हो गया जबकि उसके भाई संदीप के पैर में हथगोला लग गया। अस्पताल ले जाते समय अमरजीत की मौत हो गई। मामूली रूप से घायल धीरेंद्र व संदीप का जिला अस्पताल में इलाज कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने मौके से एक हथगोला बरामद किया है। एसपी मौके पर पहुंचे और कार्रवाई के निर्देश दिए। सीओ दुर्गेश सिंह के मुताबिक मामले में पांच लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट की गई है।

रामनगर क्षेत्र में नहर के पानी से फसल की सिंचाई को लेकर हुए विवाद के दौरान सोमवार सुबह हथगोलों से हमला कर दिया गया। इसमें पांच लोग घायल हो गए। घटना कंधईपुर गांव में सोमवार सुबह हुई।

नहर के पानी से खेत की सिंचाई करने को लेकर मनोज व शत्रोहन पक्ष के बीच झगड़ा हो गया। इस दौरान एक पक्ष ने दूसरे पर हथगोले से हमला कर दिया। इस में एक पक्ष के शत्रोहन, राम मनोहर, अर्जुन, प्रमोद व सुभाष घायल हो गए।


घायलों को रामनगर सीएचसी में भर्ती कराया है। इस मामले में दूसरे पक्ष के विनोद, मनोज, शिवा, धामा व भोंदू के खिलाफ मारपीट व जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। एसओ पंकज कुमार सिंह के मुताबिक एक आरोपी को पकड़ लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed