फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   youth killed in barabankli

युवक की गला दबाकर हत्या

Fri, 14 Jul 2017 10:41 PM IST
अमरउजाला/लखनऊ
अमरउजाला/लखनऊ Updated Fri, 14 Jul 2017 10:41 PM IST
विज्ञापन
youth killed in barabankli

शोरगुल सुनकर परिवारीजनों ने किसी गला दबाते देखकर बचाव में दौड़े किसी तरह उठाकर उसे घर लाए पर थोड़ी देर में युवक ललित कुमार ने दम तोड़ दिया। घटना के पीछे आरोपी की पत्नी के बीच युवक से प्रेम प्रसंग का मामला बताया जा रहा है। पर पुलिस ने कहा कि केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन


शुक्रवार की रात शेखनपुरवा निवासी 27 वर्षीय ललित कुमार करीब 11 बजे पड़ोस के पंकज की छत पर गया था। थोड़ी देर बाद शोर मचने पर ललित के भाई रामकिशोर व भाभी बैजंती अपनी छत पर पहुंचे तो देखा कि पंकज उसके भाई ललित का गला दबा रहे हैं। दोनो शोर मचाते हुए पहुंचे तो पंकज भाग खड़ा हुआ और ललित बेहोश होकर गिर गया था।
विज्ञापन


दोनों ने आनन-फानन में उसे उठाकर अपने घर ले आए। बताते हैं कि थोड़ी देर बाद ललित की मौत हो गई। ललित की मौत के बाद घर में रोना-पिटना मच गया। भोर में इसकी सूचना बदोसरायं पुलिस को दी गई मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक के पिता जमुना प्रसाद की तहरीर पर पंकज के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। बताते हैं कि पंकज को ललित पर अपनी पत्नी के अवैध संबंध होने का शक था। इसी पर उसने तंबाकू खिलाने के बहाने ललित को छत पर बुला कर वारदात को अंजाम दिया। कोतवाल बदोसरायं क्षेत्र के ग्राम शेखनपुरवा में एक युवक की हत्या किये जाने का मामला कोतवाली बदोसरायं में दर्ज किया गया है ।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed