फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Young man died in accident in Barabanki

कार की टक्कर से युवक की मौत

Tue, 23 Aug 2016 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 23 Aug 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
Young man died in accident in Barabanki
Accident - फोटो : Amar ujala
लखनऊ मार्ग पर लक्ष्मनगढ़ चौराहे के पास कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। वह मां व पत्नी को लेकर हैदरगढ़ जा रहा था। लोगों ने उन्हें सीएचसी पहुंचाया। युवक को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। रास्ते में उसकी मौत हो गई। बाइक सवार ने हेलमेट नहीं पहना था।
विज्ञापन


मंगलवार को कोठी थाने के चियारा गांव निवासी राममिलन (25) मां रानी व पत्नी जुगुरा को साथ लेकर बाइक से लखनऊ मार्ग पर हैदरगढ़ की ओर जा रहे थे। सुबह करीब दस बजे कार की सामने से टक्कर लगने से बाइक पर सवार तीनाें लोग घायल हो गए। लोगों ने तीनों को सीएचसी पहुंचाया, जहां से राममिलन को गंभीर अवस्था में जिला चिकित्सालय रेफर किया गया था।
विज्ञापन


रास्ते में मौत होने पर एंबुलेंस चालक ने पुलिस को घटना की सूचना दी। बाइक चला रहे राममिलन हेलमेट नहीं पहने था। मां व पत्नी का सीएचसी पर इलाज कर घर भेज दिया गया है। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। थानाध्यक्ष श्रीधर पाठक ने कहा कि घटना की जानकारी पर कार को कब्जे में लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed