फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Women brutally beaten

महिलाओं को बेरहमी से पीटा

Sun, 07 Feb 2016 12:05 AM IST
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 07 Feb 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
व्यापारी धनेंद्र जैन के घर डकैती की वारदात को अंजाम देने वाले बदमाशों ने महिलाओं को बेदर्दी से पीटा। पीड़ित महिलाओें ने पुलिस को बताया कि लुटेरे सभी से यही पूछ रहे थे कि बताओ घर में किस किस जगह पर रुपये व जेवरात रखे हैं। लुटेरों ने जब तक घर मेें रखी सभी ज्वैलरी व नगदी नहीं लूट ली, तब तक शांत नहीं हुए। बदमाशों की पिटाई से सभी महिलाएं गंभीर रूप से घायल भी हो गई हैं। व्यापारी की बुजुर्ग सास कांती जैन को भी लुटेरों ने नहीं छोड़ा और उन्हें भी जमकर पीटा।
विज्ञापन


फतेहपुर कस्बे में व्यापारी के घर करोड़ों की डकैती की वारदात की जानकारी पर शनिवार की शाम डीआईजी फैजाबाद रेंज वीके गर्ग मौके पर पहुंचे। डीआईजी ने यहां मौजूद पीड़ितों से बात की व एसपी अब्दुल हमीद से कहा कि जल्द ही मामले में बदमाशों को पकड़ा जाए। साथ ही डाग स्क्वॉयड की टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल की लेकिन किसी भी बदमाश का पता नहीं लग सका है। मौके पर ही एएसपी कुवंर ज्ञानंजय सिंह, सीओ दिनेश सिंह समेत कई पुलिस अधिकारी कैंप कर रहे हैं।
विज्ञापन


बदमाशों ने जितने आराम से वारदात को अंजाम दिया, उससे यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि उन्हें यहां पर कोई डर नहीं था। लुटेरों ने व्यापारी के घर में किचन में हर अलमारी की तलाशी लेने के साथ ही सभी बेडरूम व अलमारी की तलाशी ली। बदमाश घर की तिजोरी की चाबी लेने के लिए काफी देर तक जद्दोजहद करते रहे हालांकि मशक्कत के बाद तिजोरी की चाभी लुटेरों को मिली जिसके बाद वह सारा माल लेकर भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed