{"_id":"7157abd357a9bdc673a4c366b2ba2fdc","slug":"woman-victim-of-poisoning-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जहरखुरानी की शिकार हुई महिला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जहरखुरानी की शिकार हुई महिला
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 03 Jan 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी से कोठी जा रही मैजिक में रविवार को एक 62 वर्षीय महिला वाहन के अंदर ही बेहोश हो गई। कोठी में सवारियां उतारते समय चालक ने देखा तो तत्काल इसकी सूचना कोठी पुलिस को दी। महिला को बेहोश देख मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।
इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोठी पहुंचाया और मदारपुर इसकी सूचना भेजकर पहचान कराने का प्रयास किया फिर भी महिला की पहचान नहीं हो सकी। पुलिस के मुताबिक महिला के मुंह से झाग निकल रहा था। वहीं, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर मौजूद चिकित्सक डॉ. अमित ने बताया कि महिला जहरखुरानी का शिकार हुई है। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।