फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Woman kidnapped from Gagrep

अपहरण कर महिला से गैगरेप

Sun, 26 Jul 2015 10:06 PM IST
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 26 Jul 2015 10:06 PM IST
विज्ञापन
असंद्रा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक महिला ने अपहरण कर गैंगरेप का आरोप लगाते हुए मामले की शिकायत पुलिस से की है। पीड़िता ने गांव के ही तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के लिए पुलिस ने तहरीर दी है पर पुलिस ने अभी तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। पुलिस का कहना है कि मामला संदिग्ध है जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

असंद्रा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक विवाहिता ने रविवार शाम पुलिस को दी गई तहरीर में बताया है कि उसका पति देहरादून में रहकर नौकरी करता है और वह अपने दो बच्चों के साथ गांव में अकेले रहती है। महिला का आरोप है कि 24 जुलाई सुबह वह किसी काम से गांव के बाहर जा रही थी तभी गांव के ही तीन लोग उसका अपहरण कर सुनसान जगह पर बने एक घर में ले गए और फिर रात भर उसके साथ दुराचार किया। अगले दिन पीड़िता किसी तरह से आरोपियों के चंगुल से छूटकर अपने घर पहुंची जिसके बाद इस बारे में ग्रामीणों व महिला के ससुराल के अन्य लोगों को पता चला। पीड़िता का कहना है कि आरोपियों ने उसे पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी थी जिसके चलते उसने दो दिन बाद रविवार को मामले की शिकायत पुलिस से की है। थानाध्यक्ष असंद्रा रामजी यादव का कहना है कि महिला द्वारा अभी उन्हें कोई तहरीर नहीं दी गई है। कहा पुलिस ने जो जांच पड़ताल की है उससे मामला संदिग्ध लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed