{"_id":"5717d1574f1c1be44c8b45a5","slug":"villager-shot-dead-in-land-disputes","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूमि विवाद में ग्रामीण की गोली मारकर हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भूमि विवाद में ग्रामीण की गोली मारकर हत्या
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
Updated Thu, 21 Apr 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन
बंदूक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुर्सी थाना क्षेत्र के रौसंडा गांव में किसान की बुधवार देर रात गोली मारकर हत्या कर दी गई। इससे गांव में हड़कंप मच गया। खबर लिखे जाने तक मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी थी।
कुर्सी थाना क्षेत्र के नौसंडा गांव में बुधवार देर रात हमलावरों ने गांव निवासी शिवकुमार (35) की गांव के पास में ही स्थित उसके खेत पर गोली मारकर वारदात को अंजाम दिया। गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हुए शिवकुमार की मौके पर ही मौत हो गई। घर वापस न आने पर उसकी तलाश में परिवारीजनों के पहुंचने पर वारदात का खुलासा हुआ।
मौके पर पहुंचे एसओ कोठी रायसिंह यादव ने बताया कि गांव निवासी शिवकुमार का अपने पड़ोसी परशुराम से लंबे समय से भूमि को लेकर विवाद चल रहा था। इनकी पहले भी एक-दो बार तनातनी हो चुकी थी। बुधवार रात करीब ग्यारह बजे शिवकुमार गांव के बगल में स्थित अपने खेत पर गया था। जहां उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई है।
विज्ञापन
एसओ ने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस टीम ग्रामीणों और परिवारीजनों से पूछताछ कर रही है। इसमें मिली जानकारियों के आधार पर भूमि विवाद के अलावा अन्य पहलुओं पर भी जांच की जा रही है। खबर लिखे जाने तक परिवारीजनों ने अभी कोई तहरीर नहीं दी थी। हालांकि पड़ोसी पर आरोप लगाया जा रहा है।