फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   unconscious village head and family, robbed 10 lakh

प्रधान को परिवार समेत बेहोश कर 10 लाख की लूट

Mon, 05 Sep 2016 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Mon, 05 Sep 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
unconscious village head and family, robbed 10 lakh
ग्रामीणों से पूछताछ करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
शहर कोतवाली के दयानंद नगर मोहल्ले में एक मौलाना ने दुआ-ताबीज के बहाने महिला प्रधान के घर के सभी सदस्यों को खीर में नशीला पदार्थ मिलाकर खिला दिया। इसके बाद परिवार के सभी लोग बेहोश हो गए तो मौलाना यहां से 60 हजार रुपये की नगदी समेत करीब 10 लाख रुपये कीमत के सोने और चांदी के जेवरात व अन्य सामान लूटकर मौके से भाग निकला।
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने पीड़ित परिवार को सोमवार की सुबह जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां सभी की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने मामले में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है। 
विज्ञापन


टिकैतनगर थाना क्षेत्र के मगरौड़ा गांव निवासी गुफरान अली की पत्नी हिना (29) ग्राम प्रधान हैं। इनका एक मकान शहर कोतवाली क्षेत्र के दयानंद नगर मोहल्ले में भी बना है। गुफरान रविवार को गांव गए हुए थे जबकि उनकी पत्नी, पिता व परिवार के सभी लोग शहर स्थित दयानंदनगर मोहल्ले में घर पर थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार की रात इनके घर पर आए एक मौलाना ने यहां पर झाड़फूंक और दुआ-ताबीज के बहाने परिवार के सभी सदस्यों को खीर में नशीला पदार्थ मिलाकर खिला दिया। जब सभी लोग बेहोश हो गए तो उसने घर में रखी 60 हजार रुपये की नगदी व 10 लाख कीमत के सोने व चांदी के जेवरात की लूटपाट करने के बाद मौके से भाग निकला।

सोमवार सुबह जब पता लगा तो पुलिस व आस-पास के लोगों ने घर के सभी लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जिला अस्पताल में भर्ती लोगों में ग्राम प्रधान मंगरौड़ा हिना (29), नूरी (19), फुरकान (70), फिजा (12), कामरान (8) व कायनात फातिमा (4) सभी पुत्र गुफरान व घर का नौकर राजू (25) शामिल हैं।

एक दिन पहले घर पर आया था मौलाना
फुरकान के भांजे लखनऊ निवासी सैयद असगर हुसैन ने बताया कि जिस मौलाना ने फातिया पढ़ाने के बाद प्रधान के घर लूटपाट की है वह दो दिनों से इस परिवार के संपर्क में था। मौलाना हमारे मामू फुरकान के संपर्क में था। उन्हीं के साथ बाजार जाकर कुछ सामान भी लाया था। वहीं दिन में तीन बार पास के मस्जिद में मौलाना ने नमाज भी पढ़ी थी। रात में मौलाना को मस्जिद में रुकवाने के लिए फुरकान मामू ने संपर्क किया था लेकिन मस्जिद के मौलाना ने चाभी नहीं दी।

इसके बाद ही आरोपी मौलाना को घर में रोक दिया जहां रात में वह दुआ ताबीज के बहाने सब लूट ले गया। असगर का कहना है कि शाम को मौलाना ने खीर बनाया था। एक बार पूरे घर को खिलाई और बची हुई खीर को अपने पास रखवा लिया। हम खीर खाकर लखनऊ चले गए। सुबह घटना की जानकारी मिली। वहीं मोहल्ले वालों का कहना है कि मौलाना के साथ उसका एक और साथी भी मौजूद था। 

अल्मारी का लॉकर तोड़ा, घर का चप्पा चप्पा छाना
आरोपी मौलाना ने प्रधान के घर में सभी को बेहोश करने के बाद बड़े ही आराम से लूटपाट की। यहां मौलाना ने घर में रखी सभी अल्मारियों का लॉकर तोड़कर उसमें रखे सोने व चांदी के जेवरात पर हाथ साफ किया और घर में रखे सभी सामान की बारीकी से तलाशी भी ली। 

दूधवाले ने दी मामले की जानकारी
सोमवार की सुबह ग्राम प्रधान हिना के घर जब दूध देने वाला दूधिया पहुंचा तो घर का दरवाजा नहीं खुला। इसके एक घंटे बाद जब दूधिया फिर पहुंचा तो भी दरवाजा नहीं खुला तो दुधिया ने पड़ोसियोें को इस बारे में बताया। जिसके बाद आस पास के लोगों व पुलिस ने पहुंचकर देखा तो पूरे मामले की जानकारी हो सकी। 

सफदरगंज क्षेत्र मेें भी हुआ था ऐसा मामला
करीब दो माह पहले सफदरगंज मेें भी इस तरह का मामला प्रकाश में आया था। यहां पर भी पहुंचे एक मौलाना ने पूरे परिवार को प्रसाद के नाम पर नशीला पदार्थ खिलाकर लाखों की लूट की थी। हालांकि पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज की थी लेकिन आरोपी का अभी तक पता नहीं लग सका है। 

एएसपी ने लिया मौके का जायजा
ग्राम प्रधान के घर लूटपाट के मामले की जानकारी पर एएसपी उत्तरी कुवंर ज्ञानंजय सिंह, सीओ सिटी श्रीपाल यादव, कोतवाल बीपी यादव समेत कई पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। हालांकि पुलिस को अभी तक किसी भी आरोपी के बारे में पता नहीं लग सका है। वहीं इस वारदात के बाद आस पास के लोगों में भी दहशत का माहौल व्याप्त हो गया है। 


पुलिस द्वारा अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा। कितने का सामान चोरी हुआ है इस बारे में अभी पूरी जानकारी नहीं हो सकी है। 
-श्रीपाल यादव, सीओ सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed