फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Two parties injured in road dispute, six injured

सड़क पर पानी बहाने के विवाद में भिड़े दो पक्ष, छह घायल

Tue, 30 May 2017 11:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Tue, 30 May 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन
बर्तन धोने का पानी रोड पर बहने के कारण हुई कहासुनी के बाद दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। जिसमें दोनों पक्षों के आधा दर्जन लोगों को घायल हो गए।  मारपीट की सूचना पाकर मौके पर पहुंची जैदपुर पुलिस ने सभी घायलों को लाकर सीएचसी में भर्ती कराया है।
विज्ञापन


जहां पर सभी घायलों का इलाज चल रहा है। जिनमें एक की हालत नाजुक देखते हुए ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है। दोनों पक्षों की ओर से मिली तहरीर पर पुलिस ने मारपीट की धारा में रिपोर्ट दर्ज की है।        
विज्ञापन

    
जैदपुर थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत टेसवा में मंगलवार को दिन में 12 बजे घर के बाहर कमरजहां उर्फ अमीरूल बर्तन मांज रही थी। जिसका पानी सड़क पर बहने लगा था। उसी बीच घर के सामने रहने वाले सुशील अपनी गाड़ी निकाल रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिस पर पानी की छीटें पड़ गईं। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में पहले जमकर कहासुनी हुई। उसके बाद लाठी डंडों व बर्तनों से एक दूसरे से मारपीट करने गले। जिसमें एक पक्ष के इमदाद (30) शहजाद (58) कमरजहां उर्फ कमरूल (25) व फूलबानो (38) घायल हो गए।

वहीं दूसरे पक्ष के बाल गोबिंद (50) पिन्टू (32) सुशील कुमार(36) अनिल कुमार (25) घायल हुए हैं।  दोनों पक्षों के आधा दर्जन घायलों में दो महिलाएं भी शामिल हैं। जिसमें इमदाद के सर पर गहरी चोट लगने के कारण हालत गंभीर देखते हुए ट्रॉमा सेंटर भेज दिया गया है।

प्रभारी थानाध्यक्ष राशिद खान ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच पानी सड़क पर बहने कोे लेकर मारपीट हुई है। एक पक्ष का एक व्यक्ति थाने का चौकीदार है जिसको भी चोट लगी है। दोनों पक्षों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा। 


मेड़ बांधने के ववाद में बुजुर्ग का तोड़ा हाथ
जैदपुर। थाना क्षेत्र के  ही ग्राम कजियापुर में खेत की मेड़ बांधने को लेकर दो पक्षों की मारपीट में नौमीलाल (60) के हाथ पर विपक्षी गुड्डू द्वारा लाठी मारने से उसका दाहिना हाथ टूट गया है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित को लाकर सीएचसी में भर्ती कराया है। आरोपी के विरुद्ध मारपीट का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed