फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Two orphaned children were found traveling without a ticket

बिना टिकट यात्रा करते मिले दो लावारिस बालक

Thu, 06 Aug 2015 11:07 PM IST
बाराबंकी/ अमर उजाला ब्यूूराो
बाराबंकी/ अमर उजाला ब्यूूराो Updated Thu, 06 Aug 2015 11:07 PM IST
विज्ञापन

ग्वालियर बरौनी डाउन ट्रेन में बिना टिकट यात्रा करते 11 वर्षीय दो लावारिस बालकों को जीआरपी बाराबंकी ने कंट्रोल रूम की सूचना पर ट्रेन से उतारकर चाइल्ड लाइन उपजिला केंद्र संचालक रत्नेश कुमार को सौंप दिया जिन्हें चाइल्ड लाइन की टीम ने बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश करते हुए समिति के आदेश पर बाल गृह लखनऊ भेज दिया गया है।

विज्ञापन

जीआरपी बाराबंकी ने बीती रात 11.30 बजे चाइल्ड लाइन के जिला उप केंद्र संचालक रत्नेश कुमार को सूचना दी कि 11 वर्षीय दो बालक ट्रेन में लावारिस बरामद हुए हैं जिन्हें संरक्षण हेतु अपनी सुपुर्दगी में ले ले। रत्नेश कुमार ने 1098 चाइल्ड लाइन पर सूचना कराते हुए मौके पर पहुंच कर जुनेद (11 वर्ष) पुत्र शाह आलम व अबुलनसर (11 वर्ष) पुत्र सब्बीर निवासी सुमनबाड़ी थाना अमौर जनपद पूर्णिया प्रांत बिहार को जीआरपी से बरामद किया।
विज्ञापन

बाल कल्याण समिति के निर्देश पर बेसिक उत्थान एवं ग्रामीण सेवा संस्थान द्वारा संचालित ओपेन शेल्टर होम आवास विकास कालोनी में रात्र भर रखा और खाने-पीने की व्यवस्था कराते हुए आज बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष श्री अंगद कुमार सिंह व डॉ सुरेश चंद्र शर्मा के समक्ष चाइल्ड लाइन को लैब की टीम सदस्य शबा द्वारा प्रस्तुत किया गया जिन्हें समिति ने दोनों बच्चों को बाल गृह लखनऊ में रखने का आदेश देकर चाइल्ड लाइन टीम को बाल गृह पहुंचाने के लिए सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों बच्चों ने पूछताछ में बताया कि हमारे भाई कानपुर में एक मदरसे में पढ़ने के लिए लाए थे जहां से वापस घर जाने के लिए ट्रेन में बिना टिकट बैठा दिया था। चाइल्ड लाइन टीम द्वारा परिजनों से संपर्क किया गया तो बताया कि इलाहाबाद में एक भाई पढ़ रहा है उसी को बच्चों को लेने भेजेंगे किंतु कोई लेने नही आया।

इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष श्री अंगद कुमार सिंह, सदस्य डा सुरेश चन्द्र शर्मा, श्रीमती कोकिला श्रीवास्तव आईसीपीएस के बाल संरक्षण अधिकारी हरीश मोहन पांडेय, चाइल्ड लाइन की टीम सदस्य सुश्री शबा मातृ छाया शेल्टर होम के अधीक्षक अखिलेश शुक्ला व सामाजिक कार्यकर्ता देश दीपक सिंह, प्रियंका रावत, लल्लू प्रसाद श्रीमती आभा श्रीवास्तव, नीरज द्विवेदी आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed