फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   two men fearing from police jumped into the pond, one dead

पुलिस के दौड़ाने पर तालाब में कूदे युवक, एक की मौत

Fri, 08 Jan 2016 11:15 PM IST
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 08 Jan 2016 11:15 PM IST
विज्ञापन
देवा के ग्राम कुसुंभा में शुक्रवार शाम को पुलिस के दौड़ाने पर दो युवक घबराकर तालाब में कूद गए। इनमें एक की मौत हो गई, जबकि दूसरे को गंभीर हालत में सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


दरअसल गांव में तीन दिन पहले प्रधान व पूर्व प्रधान के समर्थकों में मारपीट हुई थी। शुक्रवार को पुलिस आरोपियों की तलाश में गांव पहुंची थी। तभी दोनों युवक विपक्षियों के साथ पुलिस टीम को देखकर घबराकर भागे और दौड़ाए जाने पर तालाब में कूद गए। घटना से ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। इसके मद्देनजर गांव में कई थानों की फोर्स तैनात की गई है। एसपी अब्दुल हमीद ने देवा इंस्पेक्टर बीपी यादव को सस्पेंड कर दिया है।
विज्ञापन


देवा के ग्राम कुसुंभा में पांच जनवरी को चुनावी रंजिश में पूर्व प्रधान शिवनाथ यादव व मौजूदा प्रधान के पति संत कुमार गौतम के समर्थकों के बीच मारपीट हुई थी। इसमें पूर्व प्रधान पक्ष के आठ लोग घायल हो गए थे। घायल लक्ष्मीकांत की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार शाम दरोगा जितेंद्र बहादुर सिंह व सिपाही अशफाक आरोपियों की तलाश में गांव गए थे। तभी गांव निवासी कुलदीप यादव (19) पुत्र रामपाल यादव व अंकित गुप्ता (17) पुत्र गुड़ान गुप्ता खेत जा रहे थे। पुलिस व विपक्षियों को एक साथ आते देख कुलदीप व अंकित भागे। इस पर पुलिसकर्मियों ने दोनों को दौड़ा लिया। पुलिस को पीछा करते देख दोनों युवक पास के तालाब में कूद गए।

इस पर पुलिसकर्मी व विपक्षी वहां से भाग गए। पुलिस व विपक्षियों द्वारा कुलदीप व अंकित को दौड़ाने की खबर पाकर ग्रामीण तालाब के पास पहुंचे। कुलदीप तो तालाब के किनारे अचेत अवस्था में पड़ा मिला मगर अंकित का कुछ पता नहीं चला। ग्रामीणों ने कुलदीप को सीएचसी देवा भेजा और अंकित की तलाश में कुछ लोग तालाब में उतरे। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने अंकित का शव तालाब से निकाल लिया।

कुसुंभा गांव के लोगों ने देवा कोतवाल व अन्य अफसरों को फोन करके कई बार घटना की जानकारी दी मगर कोई मौके पर नहीं पहुंचा। इससे ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त हो गया। मामले की जानकारी होने पर एसपी अब्दुल हमीद मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिवारीजनों व ग्रामीणों से बातचीत करके मामले की जांच कराने और दोषियों पर कठोर कार्रवाई का आश्वासन दिया।


इस पर ग्रामीणों ने शव पोस्टमार्टम के लिए ले जाने दिया। इस दौरान मामले की गंभीरता को देखते हुए गांव में जैदपुर, सतरिख, कुर्सी, फतेहपुर, सफदगंज आदि थानों की पुलिस फोर्स बुला ली गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed