{"_id":"5884ec364f1c1b632af00ba0","slug":"two-licensed-fireworks-seized-of-accused-of-harsh-firing","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर्ष फायरिंग के आरोपी के दो लाइसेंसी असलहे जब्त","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हर्ष फायरिंग के आरोपी के दो लाइसेंसी असलहे जब्त
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
Updated Sun, 22 Jan 2017 11:00 PM IST
विज्ञापन
Firing
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्यमंत्री के करीबी के घर में तिलक समारोह में ताबड़तोड़ हर्ष फायरिंग के मामले में रविवार को ‘अमर उजाला’ में खबर प्रकाशित होने के बाद एसपी के आदेश पर पुलिस ने कड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। राज्यमंत्री के करीबी व हर्ष फायरिंग के आरोपी राधेलाल यादव समेत आधा दर्जन अज्ञात लोगों पर केस दर्ज कर पुलिस ने एक लाइसेंसी रिवाल्वर व रायफल जब्त कर ली है। एसपी के आदेश पर पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
प्रदेश के कृषि राज्यमंत्री राजीव कुमार सिंह के पैतृक गांव टिकैतनगर थाना क्षेत्र के नागापुर मजरे हड़हा में रहने वाले उनके करीबी राधेलाल यादव के बेटे अमित सिंह यादव का शनिवार रात तिलक समारोह था। जिसमें लाइसेंसी असलहों से ताबड़तोड़ हर्ष फायरिंग की गई थी। मगर सत्ताधारी दल की धमक के आगे स्थानीय पुलिस मूकदर्शक बनी रही।
रविवार को ‘अमर उजाला’ में इसकी खबर प्रकाशित होने और हर्ष फायरिंग के वीडियो व फोटो वायरल होने पर एसपी ने टिकैतनगर पुलिस को रिपोर्ट दर्ज करने का आदेश दिया। इसके बाद पुलिस ने राधेलाल यादव व आधा दर्जन अज्ञात लोगों के खिलाफ हर्ष फायरिंग समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने राधेलाल यादव की लाइसेंसी रिवाल्वर व रायफल भी जब्त की है।
विज्ञापन
हालांकि पुलिस अभी तक किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है।
सीओ रामसनेहीघाट जावेद खान ने बताया कि, टिकैतनगर के नागापुर मजरे हड़हा गांव में हुई हर्ष फायरिंग के मामले में रिपोर्ट दर्ज कर दो लाइसेंसी असलहे जब्त किए हैं। असलहों के लाइसेंस निरस्तीकरण के लिए डीएम को रिपोर्ट भेजी जाएगी। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।