फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   two killed in accident

हादसोें में दो की मौत

Tue, 23 Jun 2015 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Tue, 23 Jun 2015 11:37 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

देवा/ असंद्रा (बाराबंकी)। देवा कोतवाली क्षेत्र में फतेहपुर मार्ग पर सोमवार रात बाइक सवार दो युवकों को ट्रक ने रौंद दिया। हादसे में एक युवक की मौत हो गई है, जबकि एक गंभीर रूप से घायल है जिसको इलाज के लिए सीएचसी से ट्रामा सेंटर भेजा गया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं, असंद्रा थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत हो गई।

पहला सड़क हादसा कोतवाली देवा क्षेत्र में फतेहपुर मार्ग पर हुआ। जहां पर सोमवार देर रात बाराबंकी की ओर से फतेहपुर की तरफ जा रहे बाइक सवार दो युवकों को किसी अज्ञात ट्रक ने टक्कर मार दिया। इस हादसे में जहां बाइक सवार संजय सैनी (29) निवासी ब्राह्मणी टोला कस्बा फतेहपुर की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि इसी मोहल्ले के हिमांशु मिश्रा (32) गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने हिमांशु को इलाज के लिए देवा सीएचसी पहुंचाया जहां से हालत गंभीर होने के चलते उसे ट्रामा सेंटर भेजा गया है। बताया जा रह है कि हादसे के समय बाइक सवार हेलमेट पहने हुए थे। कोतवाल मनोज पंत का कहना है कि हादसा करने वाले ट्रक का पता नहीं लग सका है। कहा मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। वहीं दूसरा सड़क हादसा असंद्रा थाना क्षेत्र में हुआ। यहां पर क्ष्ेात्र के चंद्रभानपुरवा गांव निवासी रामप्रकाश(40) पुत्र सूरजभान सोमवार की देर रात हैदरगढ़ से अपने गांव आ रहे थे। तभी कादिरपुर बाजार से वह पैदल जान लगे इस दौरान हैदरगढ़ मार्ग पर किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें रौंद दिया जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed