{"_id":"64e2bc063882c341e97bd98f83a77c95","slug":"two-finally-picked-up-with-two-and-a-half-million-in-cash-and-wine-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ढाई लाख की नगदी व शराब समेत दो दबोचे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ढाई लाख की नगदी व शराब समेत दो दबोचे
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Dec 2015 11:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने चेकिंग के दौरान शुक्रवार को दो युवकों को दो लाख 67 हजार रुपये व दस पेटी शराब के साथ दबोचा है। पुलिस का कहना है कि दोनों पंचायत चुनाव में शराब खपाने को लेकर गांव जा रहे थे। दोनों आरोपियों को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
शहर कोतवाली क्षेत्र के रामनगर तिराहे पर शुक्रवार को पुलिस चेंकिग कर रही थी। इसी बीच दो युवक वाहन से जा रहे थे। शक के आधार पर पुलिस ने दोनों को रोक लिया और वाहन की तलाशी ली तो उसमें दस पेटी शराब पाई गई। पुलिस को दोनों के पास से दो लाख 67 हजार रुपयेे की नगदी बरामद की।
पकड़े गए आरोपियों ने अपना नाम श्यामू जायसवाल निवासी टिकैतगंज थाना कुर्सी व दुर्गेश जयसवाल निवासी देवीगंज असंद्रा बताया है। कोतवाली पुलिस ने दोनों आरोपियों को शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया जहां से उन्हें जेल रवाना कर दिया। कोतवाल अनिरुद्घ कुमार सिंह ने बताया कि दोनों युवक चुनाव में शराब खपाने के लिए ले जा रहे थे। दोनों को जेल भेजा गया है।