{"_id":"574dd4574f1c1b2609109134","slug":"two-arrested-in-drug-recovery-became-inspector","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्रग इंस्पेक्टर बन वसूली करते दो गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ड्रग इंस्पेक्टर बन वसूली करते दो गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
Updated Tue, 31 May 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : Demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेडिकल स्टोर के अभिलेखों की कमी बता कर उगाही कर रहे लखनऊ जिले के रहने वाले दो फर्जी ड्रग इंस्पेक्टरों को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले किया है। ग्रामीणों के चुंगल मेें आने के बाद दोनोें युवकों ने प्रेस कार्ड दिखाते हुए अपने आप को पत्रकार बताकर खुद को बचाने का भी प्रयास किया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है।
मंगलवार को लोनीकटरा थानाक्षेत्र के कान्हूपुर चौराहे पर दो युवक ड्रग इंस्पेक्टर बन कर मेडिकल स्टोरों से उगाही कर रहे थे। स्टोरों के अभिलेखों में कमी व प्रतिबंधित दवाएं पाए जाने पर कार्रवाई करने की चेतावनी देते तथा पैसा लेकर मेडिकल स्टोर संचालकाें को छोड़ देते थे।
मंगलवार को चौराहे पर मेडिकल स्टोर चला रहे लखनऊ के थाना गोसांईगंज के खेमाखेड़ा निवासी दुर्गेश कुमार के मेडिकल स्टोर का रजिस्ट्रेशन न होने पर युवकों ने इनसे डेढ़ हजार रुपये की वसूली की। कुछ दूर जाने पर ग्रामीणों को इन पर शक हुआ तो इनको रोककर पूछताछ करने लगे। थोड़ी ही देर में मामला खुल गया। जिसके बाद ग्रामीणों ने दोनों युवकों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है।
विज्ञापन
ग्रामीणों की सूचना पर लोनीकटरा पुलिस के पहुंचने पर दोनों युवक अपने को एक समाचार पत्र का रिपोर्टर बता कर बचने का प्रयास करने लगे तथा प्रेस कार्ड भी दिखाया लेकिन ग्रामीणों के दबाव में पुलिस ने दोनों युवक को गिरफ्त में लिया है।
थानाध्यक्ष श्रीधर पाठक ने कहा पकड़े गए युवक राजेश राना व अब्दुल हसीब लखनऊ के आलमबाग स्थित सुजानपुरा के निवासी हैं दोनों के पास से प्रतिबंधित दवाओं के दो पत्ते बरामद किए गए हैं। उन्हाेंने कहा कि मेडिकल स्टोर संचालक की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।