फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Truck-van bribe, three killed including father-in-law, son-in-law

ट्रक-वैन भिड़े, ससुर, दामाद समेत 3 की मौत

Wed, 27 Sep 2017 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 27 Sep 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र में हाईवे बाईपास पर मंगलवार देर रात एक वैन और ट्रक में हुई जोरदार भिड़ंत में ससुर, दामाद समेत तीन की मौके पर मौत हो गई। जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद वैन के परखच्चे उड़ गए। सभी मृतक वैन पर सवार सवार थे।

विज्ञापन


ये कासगंज जिले के निवासी बताए जाते हैं। इनमें ससुर, दामाद व एक अन्य व्यक्ति शामिल हैं। हादसे में गंभीर रूप से घायल तीनों लोग मैनपुरी के निवासी है। इन्हें इलाज के लिए ट्रॉमा सेंटर लखनऊ भेजा गया है। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, मंगलवार देर रात शहर क्षेत्र में हाईवे बाईपास पर वादीनगर के पास एक वैन में ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर के बाद वैन हाईवे किनारे जाकर पलट गई। हादसे में वैन सवार चंद्रपाल सिंह (55) निवासी ग्राम फतोहता थाना हमापुर जनपद कासगंज, शोदन सिंह (60) व महेश चंद (35) निवासी ग्राम नगलाचिंती थाना व जनपद कासगंज की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि किशोरीलाल (40), वैन चालक प्रेम (30) निवासी रासलपुर थाना कुरावली जनपद मैनपुरी व कल्लू (30) निवासी ग्राम नगलाचिंती थाना व जनपद कासगंज गंभीर रूप से घायल हो गए। रात में हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया जहां से उन्हें ट्रॉमा सेंटर भेजा गया है।


मृतक चंद्रपाल सिंह के भाई व ग्राम प्रधान सूरवीर सिंह ने बताया कि मरने वालों में चंद्रपाल व उनका सगा दामाद महेश चंद शामिल हैं। जबकि तीसरा महेश के गांव का है। यह सभी 22 सितंबर को एक वैवाहिक समारोह में शामिल होने के लिए गोरखपुर गए थे। मंगलवार की रात वहां से घर आ रहे थे।  मृतक खेती किसानी का काम करते थे। कोतवाल उमेश बहादुर सिंह ने बताया कि पुलिस ट्रक का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed