फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Truck stuck on railroad crossings, seven hours jam

रेल क्रॉसिंग पर फंसा ट्रक, सात घंटे जाम

Wed, 09 Dec 2015 10:33 PM IST
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 09 Dec 2015 10:33 PM IST
विज्ञापन
लोनीकटरा क्रॉसिंग पर डीसीएम ट्रक के फंसने से लखनऊ सुल्तानपुर रेल लाइन अवरुद्ध हो गई। जेसीबी से डीसीएम को हटाने तक दो सवारी ट्रेन व एक मालगाड़ी को अलग अलग स्टेशनों पर रोके रखा गया। इस दौरान लखनऊ से वाराणसी मार्ग पर वाहनों की करीब बारह किलोमीटर तक लंबी कतार लगी रही। दोपहर बाद करीब सात घंटे बाद जाम से निजात मिल सकी।
विज्ञापन


बुधवार सुबह करीब सवा सात बजे लखनऊ वाराणसी राजमार्ग पर लोनीकटरा थाने के ठीक सामने रेलवे क्रासिंग के रेल ट्रैक पर लखनऊ जा रहा डीसीएम ट्रक फंस गया। इससे राजमार्ग के दोनों ओर करीब बारह किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतारें लग गई। रेलवे क्रासिंग गेट मैन संजय चौधरी की सूचना पर लखनऊ जीआरपी के ट्रैक इंचार्ज ने मौके पर पहुंच कर जेसीबी मशीन से डीसीएम को हटवा कर रेलवे ट्रैक को खाली कराया।
विज्ञापन


रेलवे ट्रैक अवरुद्ध होने से लखनऊ की ओर से आई लखनऊ सुल्तानपुर पैसेंजर ट्रेन को छंदरौली तथा सुल्तानपुर की ओर से लखनऊ को जा रही हावड़ा हरिद्वार को त्रिवेदीगंज रेलवे स्टेशन पर करीब एक घंटे से अधिक समय तक रोके  रखा गया। सियालदा एक्सप्रेस व एक पैसेंजर भी रेलवे ट्रैक जाम होने के चलते समय से काफी विलंब से पहुंची। रेलवे ट्रैक खोले जाने के बाद राजमार्ग पर रुके वाहनों को जाम से निकालने में काफी परेशानी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जाम का असर कोतवाली हैदरगढ़ क्षेत्र तक दिखाई दिया तथा कस्बे में दोपहर तक जाम में फंसे वाहनों को निकालने में कोतवाली पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी है। दोपहर बाद करीब सात घंटे बाद जाम से निजात मिल सकी।


रेलवे क्रासिंग पर डीसीम फंसने के कारण जाम लगा था। ट्रैक खाली होने के बाद आवागमन चालू कराया गया। वाहनों की कतार लंबी होने के कारण यातायात पटरी पर आने में थोड़ा समय लग गया।
अरुण द्विवेदी, एसओ लोनी कटरा
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed