फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Tractor-trolley upturned, two women killed, 12 injured

ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, दो महिलाओं की मौत, 12 घायल

Tue, 14 Feb 2017 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Tue, 14 Feb 2017 11:29 PM IST
विज्ञापन
Tractor-trolley upturned, two women killed, 12 injured
बाराबंकी। मंगलवार को हैदरगढ़ मार्ग पर बुधनई के पास स्थित पेट्रोल पंप के पास हुई दुर्घटना में क्षतिग्रस्त कार। - फोटो : अमर उजाला
मुंडन कराकर वापस लौट रहे लोगों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली अचानक बेकाबू होकर सड़क किनारे पलट गई। इस हादसे में जहां दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई वहीं करीब एक दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। जिन्हें जिला अस्पताल व सीएचसी में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मृतकाें के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 
विज्ञापन


मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के टिकरा गांव निवासी राममिलन यादव अपने पोते का मुंडन कराने के बाद रामनगर के अशोकपुर गांव स्थित एक मंदिर से मंगलवार को घर जा रहे थे। तभी कंदरौल गांव के समीप ट्रैक्टर-ट्रॉली अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में भगवंता(60) पत्नी शंभूलाल वर्मा व जगराना (50) पत्नी श्रीकेशन यादव निवासी टिकरा की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


वहीं फुलमती (70) पत्नी सीताराम निवासी ग्राम कुरेलवा, श्रीमती (50) पत्नी सूर्यलाल, नीलम देवी (45) पत्नी कमलेश, शांति देवी (35) पत्नी रमेश यादव, भगवती (30) पत्नी रामदेव, जिद्दी (33) पत्नी विनोद, सावित्री देवी(40) पत्नी भगवती प्रसाद, आयशा देवी (10)पुत्री श्यामलाल, विवेक कुमार पुत्र रमेश चंद्र निवासी एनुद्दीनपुर, मुन्नी देवी पत्नी बदलूराम, पंकज कुमार पुत्र रमेश चंद्र व सुमित्रा देवी(40) पत्नी लोकईराम गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनमें से सुमित्रा, मुन्नी देवी व शांति देवी को जिला अस्पताल भेजा गया है। 108 प्रभारी प्रमोद सिंह ने बताया कि जैसे ही सूचना मिल एंबुलेंस मौके पर भेज दी गई। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर-ट्रॉली में करीब 40 लोग सवार थे जिनमें से अन्य लोगों को भी मामूली चोटें पहुंची हैं।

अलग-अलग हादसों में दस जख्मी
बाराबंकी। जिले में मंगलवार को अलग-अलग जगहोें पर हुए सड़क हादसों में दस लोग घायल हो गए। सभी को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।पहला हादसा कोठी थाना क्षेत्र के बुधनई के पास हुआ। जहां पर हैदरगढ़ मार्ग बाइक सवार को सामने से आ रही कार ने ठोकर मार दी।

इस हादसे में बाइक सवार घायल हो गया। वहीं कार गड्ढे में जाकर पेड़ से टकराकर गई। हादसे के बाद चालक कार छोड़कर भाग गया। हादसे में घायल हुए उसमापुर गांव निवासी अमीन (38) व पत्नी सूफिया बानों व सात साल के पुत्र इजहार को इलाज के लिए सीएचसी कोठी से जिला अस्पताल भेजा गया है।

वहीं शहर कोतवाली क्षेत्र में सफेदाबाद के पास सोमवार की देर रात एक ट्रक में पीछे से डीसीएम जा घुसी। इस हादसे में डीसीएम सवार आजाद साहू (35) इनकी पत्नी दया साहू व चालक संदीप निवासी बाबूपुरवा कानपुर नगर गंभीर रूप से घायल हो गए।


पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए लखनऊ के लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं शहर क्षेत्र में ढकौली के पास बाइक की टक्कर से पारा खंदौली निवासी रामकिशोर यादव घायल हो गए। मसौली थाना क्षेत्र में बिंदौरा के पास मंगलवार की सुबह एक ट्रक पलट गया जिसमें चालक व खलासी को मामूली चोट पहुंची है हालांकि एक निजी अस्पताल में इलाज कराने के बाद यह कहीं चले गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed