{"_id":"061134a5380750dae9046acff347070d","slug":"three-man-s-death-in-road-accident-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में तीन की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क हादसे में तीन की मौत
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2015 10:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामनगर क्षेत्र में मंहगूपुर गांव के निकट शुक्रवार सुबह सवारियों से भरी एक पिकअप मील के पत्थर (रोड क्रास गैंट्री) से टकरा गई। दर्दनाक हादसे में तीन की मौत हो गई। जबकि, सात घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया है। जहां गंभीर रूप से चार घायलों को लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेेजा है। मृतकों में दो बहराइच और एक श्रावस्ती का रहने वाला है। पुलिस की मानें तो सभी मृतक ईद के मौके पर घर लौट रहे थे।
शुक्रवार सुबह लखनऊ से गोंडा की ओर जा रही सवारियों से भरी एक पिकअप रामनगर थाना क्षेत्र के ग्राम मंहगूपुर के पास अनियंत्रित होकर एक मील के पत्थर से टकरा गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि वाहन के परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद आसपास के गांवों की भीड़ मौके पर इकट्ठा हो गई।
लोगों ने कंट्रोल रूम फोन कर हादसे की सूचना दी गई। रामनगर थाना क्षेत्र में हुई इस घटना के बाद रामनगर पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। मसौली पुलिस ने तीव्रता दिखाते हुए सभी घायलों को सीएचसी बड़ागांव में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने गुलरिहा गाजीपुर थाना हुजूरपुर बहराइच के रहने वाले दो भाई असगर अली (28) व मकबूल (28) को मृत घोषित कर दिया। बाकी के सभी घायलों की हालत नाजुक देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान गुलाम अली (30) पुत्र गंगू निवासी भिनगा जिला श्रावस्ती की मौत हो गई।
विज्ञापन
अस्पताल की सूचना के बाद कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पिकअप सवार मो कलीम (35) पुत्र रमजान अली निवासी सी-25 गंगा बिहार कालोनी चिनहट, समीर (14) पुत्र मो सलीम निवासी सी-25 गंगा बिहार कॉलोनी चिनहट, इशरफिल (26) पुत्र इस्लाम निवासी दशरथपुर थाना सोनावां जिला श्रावस्ती, गोलू (24) पुत्र मुुन्नवर अली निवासी दशरथपुर थाना सोनावां जिला श्रावस्ती, राम प्रकाश मौर्य (35) पुत्र रामतेज निवासी इटवा थाना सदरा बाजार जिला रामपुर, मनीष कुमार (17) इटवा थाना सदरा बाजार जिला रामपुर, त्रिभुवन लाल (40) पुत्र बांकेलाल निवासी बैदशहा थाना हरगांव जिला सीतापुर गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायलों में राम प्रकाश मौर्य, त्रिभुवन लाल, मो. कलीम, समीर की हालत में सुधार न होते देख डॉक्टरों ने लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर किया है। जहां चारों की हालत नाजुक बनी है।
ईद की खुशियों पर टूटा कहर
श्रावस्ती के निवासी गुलाम अली का परिवार सूचना पाकर पोस्टमार्टम हाउस पहुंचा। मृतक का बड़ा भाई जुमई अपने भाई की मौत पर दहाड़े मारकर रो रहा था।
उसके मुंह से बस बार बार एक ही बात निकल रही थी कि अब परिवार का क्या होगा, ईद की तैयारी के साथ भाई के अंतिम संस्कार की तैयारी करना पड़ेगा यह कभी नहीं सोचा था।
गुलाम अली कर्नाटक में बच्चों को पढ़ाकर अपना जीवन यापन करता था और ईद के मौके पर कई माह बाद घर लौट रहा था।
पहली बार दूसरे थाने की पुलिस ने दिखाई मानवता
मंहगूपुर गांव के पास जो हादसा हुआ वह रामनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आता है। हादसे में बाद रामनगर पुलिस से पहले मसौली पुलिस ने मौके पर जाकर घायलों को सीएसची बड़ागांव व मृतको को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। कार्य क्षेत्र के दायरे को लेकर कई बार पुलिस मौके पर जाने में आनाकानी करती है।
रामनगर क्षेत्र में हुए इस विभत्स हादसे में पहली बार मसौली थाने की पुलिस ने दायरे को लांघ कर मानवता दिखाई है।
हादसे की जानकारी होने पर पुलिस को मौके पर भेेज कर घायलों को सीएचसी बड़ागांव लाया गया। हादसे में मौके पर ही दो लोगों की मौत हो गई थी। जिनका शव मसौली पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
- राय सिंह यादव, मसौली थानाध्यक्ष