{"_id":"a10c191d4619fa06caf90e8d41883d2e","slug":"three-died-in-accidents-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसों में तीन लोगों की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हादसों में तीन लोगों की मौत
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2015 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इसके अलावा एक युवक घायलावस्था में रेल ट्रैक के किनारे पड़ा मिला है जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
असंद्रा क्षेत्र में ग्राम सेमरांवा निवासी मंगला (60) अपने पुत्र अयोध्या प्रसाद के साथ मंगलवार शाम साइकिल से असंद्रा बाजार से दवा लेकर लौट रही थी।
भिटरिया मार्ग पर भटिया नहर के पास बाइक की टक्कर से महिला साइकिल से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। स्थानीय लोगों ने पास के निजी अस्पताल पहुंचाया लेकिन तब तक महिला की मौत हो गई।
थानाध्यक्ष के मुताबिक बदोसराय क्षेत्र में रानीपुरवा निवासी ललित कुमार की बाइक से हादसा हुआ। जहांगीराबाद रेलवे स्टेशन के समीप मंगलवार सुबह ट्रेन की चपेट में आकर एक व्यक्ति की मौत हो गई।
मौके पर पहुंची जीआरपी ने छानबीन की लेकिन मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी। एसओ जीआरपी के मुताबिक करीब 30 वर्षीय की मौत ट्रेन से गिरकर हुई है।
जहांगीराबाद स्टेशन से चंद कदम दूर करीब 50 वर्षीय एक व्यक्ति घायलावस्था में रेल ट्रैक के किनारे पड़ा मिला है। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
शहर कोतवाली क्षेत्र में हाईवे पर जैदपुर बाइपास के पास मंगलवार सुबह एक व्यक्ति की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने हादसे की जानकारी होने पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस के मुताबिक करीब 45 वर्षीय मृतक की पहचान नहीं हो सकी है।