फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Three deadly attacks on electoral rivalry

चुनावी रंजिश में तीन पर जानलेवा हमला

Sun, 03 Jan 2016 11:22 PM IST
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 03 Jan 2016 11:22 PM IST
विज्ञापन
चुनावी रंजिश को लेकर शनिवार की देर रात एक पक्ष ने दूसरे पर लोहे की रॉड से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में एक ही परिवार की महिला समेत तीन लोगों को गंभीर चोटें आई। घायलों को आनन-फानन में जिला अस्पताल ले जाया गया जहां से पिता-पुत्र को गंभीर हालत में ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। सूचना के बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची।
विज्ञापन


जहांगीराबाद थानाक्षेत्र के ग्राम कटहली निवासी पाटनदीन गौतम (45) पुत्र स्व. संपति शनिवार को गांव के बाहर तालाब पर मछली का शिकार हो रहा था जिसे देखने गया था। वहां पर मौजूद विपक्षी उमेश यादव से चुनाव में वोट न देने की बात को लेकर कहासुनी होने लगी। पहले से चल रही चुनावी खुन्नस के कारण बात और बिगड़ गई। उमेश ने फोन कर परिवार के ही दिलीप यादव, संदीप यादव, वीरेंद्र यादव, रामू, दिनेश को बुला लिया। मौके पर लाठी-डंडा व लोहे की राड से लैस होकर पहुंचे आरोपियों ने पाटनदीन पर हमला कर दिया। पति को मार खाता देख पार्वती (42) व पुत्र नीरज गौतम (17) बीच बचाव करने पहुंच गए।
विज्ञापन


आरोपियों ने तीनों की जमकर पिटाई कर दी। जानलेवा हमले में पाटनदीन व नीरज लहूलुहान होकर वहीं गश खाकर गिर पड़े। ग्रामीणों को अपनी ओर आते देख आरोपी भाग खड़े हुए। मौके पर पहुंचे पूर्व प्रधान अरविंद वर्मा ने पुलिस को सूचना दी लेकिन कोई मौके पर नहीं पहुंचा। तीनों घायलों की हालत गंभीर होते देख ग्रामीणों ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पिता-पुत्र के सिर पर गंभीर चोट आने के कारण दोनों को ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed