फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   The young woman was raped by a neighbor, arrested

पड़ोसी युवक ने महिला से किया रेप, गिरफ्तार

Fri, 19 Aug 2016 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Fri, 19 Aug 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
The young woman was raped by a neighbor, arrested
d
घर में अकेली सो रही महिला के साथ पड़ोसी युवक ने घर में घुसकर दुराचार किया और मामले की शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। सुबह पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर महिला को पुलिस अभिरक्षा में मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेजा है। वहीं पुलिस ने तेजी दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन


मसौली थाना क्षेत्र के एक कस्बा निवासी 52 वर्षीय महिला गुरुवार को अपने घर में अकेली सो रही थी। पहले से महिला पर बुरी नजर रखने वाला एक पड़ोस का युवक मौका पाकर शुक्रवार भोर करीब तीन बजे उसके घर में घुस गया। आरोपी ने महिला के साथ दुराचार किया और घरवालों व पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया।
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह पीड़िता मसौली थाने पहुंची और आरोपी नशरुद्दीन (45) पुत्र रफी कुरैशी के खिलाफ दुराचार की शिकायत की। थानाध्यक्ष अवधेश यादव ने रिपोर्ट दर्ज कर महिला पुलिस के साथ पीड़िता को मेडिकल के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी को दोपहर में बिंदौरा बाजार से गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले भी कर चुका था रेप का प्रयास
पुलिस के अनुसार पीड़िता ने बताया कि आरोपी नशरुद्दीन महिला से कई बार रेप करने की कोशिश कर चुका था। लेकिन महिला लोक लाज के कारण किसी से कुछ नहीं कह पाई थी। पीड़िता के पति की मौत हो जाने के बाद से आरोपी उस पर बुरी नजर रखता था। 


शुक्रवार की भोर महिला को अकेले पाकर एक आरोपी ने उसके साथ दुराचार किया है। पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसको गिरफ्तार कर लिया गया है। -अवधेश यादव, एसओ मसौली
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed