फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   The young man tried to sacrifice

युवक की बलि देने की कोशिश

Sun, 26 Jun 2016 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Sun, 26 Jun 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के बबुरिया मजरे कुर्सी गांव निवासी एक युवक की लखनऊ के गुड़ंबा थाना क्षेत्र के हाजी चक गांव में स्थिति एक मंदिर में शनिवार की रात बलि देने का प्रयास किया गया। किसी तरह युवक ने वहां से भाग कर अपनी जान बचाई। युवक ने कुर्सी पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने आरोपी के पिता को हिरासत में लिया है। कुर्सी थाना क्षेत्र के बबुरिहा मजरे कुर्सी गांव निवासी मुन्ना (30) पुत्र परमेश्वर राजगीर का काम करता है।
विज्ञापन


उनसे अपनी बलि चढ़ाए जाने की कोशिश किए जाने की तहरीर रविवार को पुलिस को दी। पुलिस को दी गई तहरीर में उसने बताया कि गांव के ही धर्मेंद्र पुत्र दीना उसे काम दिलाने के लिए एक दिन पहले अपनी ससुराल लखनऊ के गुडंबा थाना क्षेत्र के हाजी चक गांव ले गया था। शनिवार की सुबह उसे नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश कर दिया।
विज्ञापन


उसने बताया कि रात में उसे एक मंदिर ले जाया गया। मंदिर शायद काली जी का है। मुन्ना ने बताया कि उसे नहलाया धुलाया गया था। उसने बताया कि मौके पर धर्मेंद्र, उसके सास व ससुर और एक तांत्रिक भी मौजूद था। उसकी आंखों में सुरमा लगाया गया। तांत्रिक ने पूछा कि क्या सोना-चांदी दिखाई दे रहा है। करीब बीस मिनट बाद आंखों से साफ दिखाई देने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर चाकू, बांका, नींबू सहित पूजन की सामग्री रखी हुई थी। बलि की आशंका होेने पर वह वहां से किसी तरह जान बचाकर भाग निकला। पुलिस ने आरोपी धर्मेद्र के पिता दीना को हिरासत में लिया है। दारोगा अजय त्रिवेदी ने बताया कि तहरीर मिली है। धर्मेेद्र के पिता को थाना में बुला कर बैठाया गया है। पूछताछ चल रही है। जांच होने के बाद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed