फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   The young man's body was found in the drain, killing suspected

नाले में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

Sat, 01 Oct 2016 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Sat, 01 Oct 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
The young man's body was found in the drain, killing suspected
नाले में मिला युवक का शव - फोटो : अमर उजाला
अपने घर से दो दिन से लापता एक युवक का शव शनिवार की सुबह नाले में पड़ा मिला। युवक के गले मेें चोट के निशान मिले हैं जिससे उसकी हत्याकर शव फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


पुलिस पीएम रिपोर्ट मिलने के बाद मामले में कार्रवाई की बात कह रही है। मौके पर एसओ व सीओ ने भी पहुंचकर जायजा लिया। थाना जैदपुर क्षेत्र में हरख मार्ग पर शनिवार की सुबह नाले में एक युवक का शव बरामद हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव नाले से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


मृतक की शिनाख्त राकेश कुमार धानुक(35) पुत्र नन्हेंलाल धानुक निवासी मोहल्ला उदयगंज, कोतवाली हजरतगंज के रूप में हुई। पुलिस को मृतक के पास से एक आधार कार्ड मिला व अशोक ब्रास बैंड जैदपुर के का विजिटिंग कार्ड बरामद हुआ। जिसके बाद पुलिस ने जांच में पता लगाया कि राकेश जैदपुर में ब्रास बैंड में गाना गाने का काम करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक के भाई राजेश ने बताया कि राकेश दो दिन से घर से लापता था। मृतक राकेश काफी लंबे समय से जैदपुर के मोहल्ला मुक्खिन में रहता था। बताया जा रहा है कि राकेश नशे का भी आदी था इससे भी उसकी नाले में डूबकर मौत होने की बात कही जा रही है। मृतक के गले में चोट के निशान मिले हैं व शरीर मेें पैंट शर्ट पहने हुए था। पैर के जूते गायब मिले हैं।

इन सभी बाताें से युवक की हत्या होने की भी आशंका जताई जा रही है। हालांकि मृतक के परिवारीजनों ने किसी के खिलाफ कोई शिकायत पुलिस से नहीं की है। मामले की जानकारी पर सीओ सदर तौकीर अहमद खान व एसओ अशोक कुमार भी मौके पर पहुंचे और घटना की जांच की। सीओ ने बताया कि पीएम रिपोर्ट में ही मौत का कारण पता लग सकेगा। कहा लगता है युवक की मौत पानी में डूबने से हो गई है। 


नाले के पास ही लगती है पुलिस पिकेट
जैदपुर इलाके में जिस नाले में युवक का शव मिला है उसी के पास प्रत्येक दिन पुलिस की पिकेट लगती है और यहां पर दिन व रात में पुलिस तैनात रहती है। ऐसे में दो दिन तक नाले मेें एक युवक का शव पड़ा रहा और पुलिस इससे बेखबर रही। पुलिस की इस लापरवाही से क्षेत्र में आए दिन वारदातें हो रही हैं। लेकिन इसके बावजूद अधिकारी किसी पुलिसकर्मी पर कार्रवाई नहीं कर रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed