फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   The warning to Thanadhyksh

थानेदारों को दी सख्त चेतावनी

Sun, 10 Jan 2016 11:32 PM IST
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 10 Jan 2016 11:32 PM IST
विज्ञापन
The warning to Thanadhyksh
क्राइम कंट्रोल के लिए एसपी ने रविवार को मासिक अपराध समीक्षा बैठक में थानेदारों को सख्त चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि, पुलिसकर्मी कार्यप्रणाली में सुधार लाएं नहीं तो कार्रवाई के लिए तैयार रहें। बैठक में एसपी के निशाने पर सभी थानेदार रहे। कप्तान ने सभी को निर्देश देते हुए कहा कि जो भी लंबित विवेचनाएं हैं उनका निस्तारण करने के साथ ही वांछित अपराधियों की धरपकड़ की जाए।
विज्ञापन


पुलिस लाइन सभागार में रविवार को आयोजित मासिक अपराध समीक्षा बैठक में एसपी अब्दुल हमीद ने कहा कि जिले में पुलिसकर्मी कोई भी ऐसा काम न करें जिससे पुलिस की कार्यप्रणाली पर कोई सवाल उठ सके। कप्तान ने थानेदारों से कहा कि, वह वारदातों पर अंकुश लगाने व महिलाओं की सुरक्षा के प्रति गंभीरता दिखाएं। कहा कि, सभी मामलों में रिपोर्ट दर्ज कर पीड़ित को न्याय दिलाने के साथ ही सभी थानेदार व कोतवाल अपने-अपने थानों की लंबित विवेचनाओं का निस्तारण कराएं। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन


एसपी ने कहा कि लूट व चोरी की घटनाओं का खुलासा करने के साथ ही नियमित वाहन चेकिंग की जाए। कप्तान ने कहा कि सोशल मीडिया पर होने वाली हलचल पर भी नजर रखने के निर्देश दिए। उन्होंने गणतंत्र दिवस व ब्लॉक प्रमुखों का चुनाव शांतिपूर्ण निपटाने पर चर्चा की। बैठक में विभिन्न थानों से आए सिपाही व दरोगाओं से एसपी ने उनकी समस्याएं सुनीं व निस्तारण कराने की बात कही। इस मौके पर एएसपी शफीक अहमद, कुुंवर ज्ञानंजय सिंह, गुलाब यादव, राजकुमार तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed