फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   the wall collapsed in the rain, 3 killed

बारिश में दीवार ढही, मासूम समेत तीन की मौत

Thu, 25 Jun 2015 10:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Thu, 25 Jun 2015 10:58 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

बाराबंकी। सिरौलीगौसपुर तहसील क्षेत्र के अगेहना गांव में बृहस्पतिवार शाम तेज बारिश से एक कच्ची दीवार भरभरा कर ढह गई। दर्दनाक हादसे में मलबे में दबकर एक ही परिवार की डेढ़ वर्षीय मासूम बच्चे और दो महिलाओं की मौत हो गई। जबकि, एक वृद्धा गंभीर रूप से घायल हो गई जिसे जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद दिलाने का आश्वासन दिया है। सभी मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं।

बृहस्पतिवार शाम अचानक तेज बारिश शुरू हो गई। बारिश में सफदरगंज थाना व सिरौलीगौसपुर तहसील क्षेत्र के अगेहना गांव के भागू वर्मा के घर में बनी कच्ची दीवार भरभरा कर ढह गई। मलबे में एक ही परिवार के मासूम समेत तीन लोग दब गए। शोर सुनकर ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई। सभी ने मलबे में दबे लोगों को निकाला, मगर मलबे में दबे डेढ़ वर्षीय अंश पुत्र शारदा, सियारानी (40) पुत्री भागू, पूनम (40) पत्नी कमलेश की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, इस हादसे में रामतेली (60) पत्नी भागू गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे के समय घर के सभी पुरुष सदस्य खेत में गए हुए थे जबकि महिलाएं ही घर में मौजूद थी। हादसे के बाद गांव में जहां गम का माहौल छा गया। लोगों ने इस बारे में जानकारी पुलिस व तहसील के अधिकारियों को दिया। मौके पर पहुंची एसडीएम सिरौलीगौपुर गरिमा स्वरूप, सीओ सदर विशाल विक्रम सिंह ने पीड़ित परिवार का हाल जाना और आर्थिक मदद का आश्वासन दिया।

विज्ञापन

पलभर में सब कुछ उजड़ गया, छाया मातम

पलभर में पीड़ित परिवार का सब कुछ उजड़ गया। घर में कोहराम मचा है। दर्दनाक हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत ने आसपास के गांवों के लोगों को भी झकझोर दिया है। हादसे के बारे में सुनने वाला हर कोई काफी दुखी है। एसडीएम ने कहा कि मृतकों के परिवारीजनों को दैवीय आपदा के तहत दी जाने वाली आर्थिक मदद दी जा रही है। पुलिस ने सभी के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

हल्की बारिश के चलते ही दीवार गिर गई थी जिसके मलबे में दबकर डेढ़ साल के एक बच्चे व दो महिलाओं की मौत हो गई है। हादसे में घायल एक महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

- जैनुद्दीन अंसारी, थानाध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed