दीवार ढही, बच्चे की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेलहरा (बाराबंकी)। ग्राम मोहारी में रविवार की शाम घर के पास कच्ची दीवार भरभरा कर ढह गई। दीवार पर रखे छप्पर के नीचे खेल रहे दो बच्चे मलबे में दब गए। परिवारीजनों के शोर मचाने पर ग्रामीण जमा हुए। लोगों ने आनन-फानन मलबा हटाकर दबे बच्चों को निकाला और उसे सीएचसी फतेहपुर ले गए। जहां उपचार के दौरान एक बच्चे की मौत हो गई। जबकि दूसरे बच्चे की हालत गंभीर बनी हुई है। उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के ग्राम मोहारी में रविवार की शाम करीब चार बजे कुर्बान का दस वर्षीय पुत्र सालिम अपने छोटे भाई मुख्तार (8) के साथ घर के बाहर कच्ची दीवार पर रखे छप्पर के नीचे खेल रहा था। एक दिन पहले हुई बारिश के चलते कच्ची दीवार अचानक भरभरा कर ढह गई। जिसमें दोनों बच्चे दब गए। परिवारीजनों के शोर मचाने पर ग्रामीण जमा हो गए और आनन-फानन मलबा हटा कर बच्चों को निकाला। परिवारीजन उन्हें सीएचसी फतेहपुर ले गए। उपचार के दौरान मुख्तार की मौत हो गई, जबकि सालिम की हालत गंभीर बनी है, उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है। मुख्तार की मौत से घर में कोहराम मच गया।