{"_id":"57f29e544f1c1b8c3226fa75","slug":"the-truck-crushed-the-student-demonstration-road-blocked","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक ने छात्रा को रौंदा, मार्ग जामकर प्रदर्शन ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक ने छात्रा को रौंदा, मार्ग जामकर प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
Updated Mon, 03 Oct 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
पुलिस ने लाठी फटकार छात्रों को किया तितर-बितर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवा कस्बे के पास सोमवार को हुए हादसे में ट्रक की टक्कर से कक्षा 11 की एक छात्रा की मौत हो गई। इससे नाराज छात्रोें ने देवा-फतेहपुर मार्ग जामकर प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। इस दौरान करीब दो घंटे तक देवा-कुर्सी मार्ग पर जाम लगा रहा। पुलिस ने छात्रों पर लाठियां फटकारकर काफी मशक्कत के बाद सभी को शांत कराया है।
तब जाकर जाम खत्म हो सका। हादसे के बाद चालक भाग निकला है जबकि पुलिस ने ट्रक कब्जे में लिया है। पुलिस ने मृतक छात्रा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। कोतवाली देवा क्षेत्र के हुसेनाबाद गांव निवासी पूनम गौतम (17) पुत्री राजेश कुमार देवा के ही नैरनी गांव स्थित प्रतिभा शिक्षा निकेतन स्कूल में कक्षा 11 की छात्रा है।
रोज की भांति सोमवार की सुबह पूनम गौतम अपनी साइकिल से स्कूल जा रही थी। तभी कुर्सी मार्ग पर गंगवारा गांव के समीप एक ट्रक ने छात्रा की साइकिल में टक्कर मार दी। इस हादसे में जहां छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई वहीं चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। हादसे के बाद आक्रोशित छात्रों ने देवा-कुर्सी मार्ग जामकर प्रदर्शन करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
इस दौरान यहां सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। करीब दो घंटे तक यहां छात्र प्रदर्शन करते रहे। छात्रों का कहना था कि मृतका के परिवारीजनों को आर्थिक मुआवजा देने के साथ ही दोषी ट्रक चालक पर कार्रवाई की जाए। पुलिस ने काफी प्रयास किया लेकिन छात्रों ने प्रदर्शन बंद नहीं किया। जिसके बाद पुलिस ने मामूली बल प्रयोग कर हल्की लाठियां फटकार कर छात्रों की भीड़ को तितर-बितर किया।
तब जाकर देवा-कुर्सी मार्ग पर आवागमन शुरू हो सका। हादसे के बाद जहां छात्रा के परिवारीजनों वहीं स्कूल के छात्रों में शोक की लहर दौड़ गई है। देवा कोतवाल एसपी सिंह का कहना है कि जिस ट्रक से हादसा हुआ है। उसके चालक का पता लगाया जा रहा है। छात्रा के शव का पोस्टमार्टम करवाने के साथ ही आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।