फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   The PAC soldier clashed with DM

डीएम से भिड़ गया पीएसी का सिपाही

Sun, 17 Jan 2016 11:40 PM IST
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 17 Jan 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
मैजिक से टकराने के बाद उसके चालक की पिटाई कर रहे पीएसी के एक सिपाही को डीएम ने रोका तो सिपाही उल्टे डीएम से भिड़ गया। इसके बाद डीएम ने पुलिस बुलाकर सिपाही व मैजिक चालक को गिरफ्तार करवा दिया। डीएम ने सिपाही के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने का आदेश दिया है। सिपाही को पता लगा कि जिससे वह भिड़ा वह डीएम थे तो उसके होश उड़ गए।
विज्ञापन


दसवीं वाहिनी पीएसी में तैनात सिपाही अशोक सिंह रविवार की शाम शहर आया था। बाइक से जा रहे पीएसी के सिपाही को हाईवे पर एलआईसी के पास मैजिकने टक्कर मार दी। हादसे में सिपाही के हाथ में चोट लग गई। सिपाही ने मैजिक चालक को दौड़ाकर हाईवे पर रोक लिया और पिटाई शुरू कर दी। इसी बीच उधर से गुजर रहे डीएम अजय यादव ने देखा कि विवाद हो रहा है तो वह मौके पर आ गए। डीएम ने सिपाही से पूछा कि वह चालक की पिटाई क्यों कर रहा है तो उल्टे सिपाही डीएम से ही झगड़ने लगा।
विज्ञापन


इस पर डीएम ने शहर कोतवाल को फोन कर पुलिस बुला ली। पुलिस के पहुंचने पर जब पीएसी सिपाही को पता लगा कि जिससे वह भिड़ा था वह डीएम हैं तो उसके होश उड़ गए। डीएम ने पीएसी के सिपाही के खिलाफ मैजिक चालक से मारपीट के मामले मेें रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश पुलिस को दिया है। पुलिस ने मैजिक चालक दिनेश कोटवा सड़क कोतवाली रामसनेहीघाट व पीएसी सिपाही को पकड़ लिया है। वहीं सिपाही ने भी चालक के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed