{"_id":"5713d1604f1c1b2a3110fc39","slug":"the-fire-burned-the-house-two-cattle-scorched","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग से घर राख, दो मवेशी झुलसे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आग से घर राख, दो मवेशी झुलसे
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
Updated Sun, 17 Apr 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
एक घर में अचानक लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
रविवार दोपहर एक घर में अचानक आग लगने से दो भैंस व लाखों की गृहस्थी जलकर राख हो गई। ग्रामीणों ने दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
कस्बा टिकैतनगर मोहल्ला नूरवाफ निवासी निसार अहमद के घर में रविवार दोपहर अचानक आग लग गई। भीषण आग लग जाने की वजह से लाखों रुपये की घर गृहस्थी का सामान व दो भैंस आग की चपेट मे आकर जल गई। जिस समय घर आग की चपेट में आया उस समय निसार अहमद घर पर सो रहा था। उनकी पत्नी व अन्य परिवार के सदस्य एक अंतिम संस्कार में गई थी।
जब छप्पर से तेज आग निकलने लगा तब पीड़ित नींद से हड़बड़ाकर भागा और उनके देखते देखते पूरे मकान मे रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने के लिए दो घंटे की मशक्कत की। सूचना पर कोई भी प्रशासनिक अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा और न ही नुकसान का आंकलन किया गया जिससे लोगों में काफी रोष है।