फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   The father-daughter killed in accident

गड्ढे में पलटी बाइक, पिता-पुत्री की पानी में डूबकर गई जान

Fri, 05 Aug 2016 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Fri, 05 Aug 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
The father-daughter killed in accident
गड्ढे में गिरे पिता-पुत्र की तलाश करते गोताखोर - फोटो : अमर उजाला
औसानेश्वर-हैदरगढ़ मार्ग पर शुक्रवार की शाम बाइक सड़क किनारे गहरे गड्ढे में गिर गई। गड्ढे में भरे पानी में डूबकर पिता व पुत्री की मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने दोनों को गड्ढे से निकाला। पुलिस उन्हें सीएचसी कोठी भेजा। जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


कोठी थाना क्षेत्र के अजौवा गांव निवासी संतोष कुमार उर्फ  पटेल(35) अपनी पांच वर्षीय पुत्री सौम्या को लेकर शुक्रवार दोपहर हैदरगढ़ से कोठी बाइक से आ रहा था। औसानेश्वर-हैदरगढ़ मार्ग पर बैसन पुरवा गांव के पास बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड्ड में पलट गई। जिससे संतोष व सौम्या गड्ढे में भरे पानी में डूब गए। मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने दोनों शवों को पानी से बाहर निकाला।
विज्ञापन


पुलिस ने दोनों शवों को सीएचसी कोठी भेजा। यहां पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। संतोष की मौत की खबर सुनकर सीएचसी पर व्यापारियों की भीड़ जमा हो गई। परिवार में एक साथ दो-दो मौत होने से मृतक के घर में कोहराम मचा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कोठी कस्बा में ही रहती थी पत्नी व बेटियां 
संतोष कोठी थाना क्षेत्र के ग्राम अजौवा के मूल निवासी था। लेकिन करीब दस साल से वह अपनी पत्नी के साथ कोठी में रहने लगा था। यहीं पर उसने लस्सी व पान की दुकान शुरू की। कस्बा में पटेल की लस्सी काफी मशहूर थी।

इस दौरान उसकी दो पुत्रियों भी हुईं। जिसमें बड़ी पुत्री सौम्या की मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि करीब डेढ़ साल पहले दुकान बंद कर संतोष जनपद जौनपुर के किसी पेट्रोल पंप पर नौकरी करने लगा। जबकि पत्नी व बेटियां यहां कोठी में ही रहती हैं। 


चार दिन पूर्व घर आया था
परिवारीजनों ने बताया कि संतोष पटेल करीब चार दिन पहले ड्यूटी से घर आया था। शुक्रवार को वह बड़ी बेटी सौम्या को लेकर हैदरगढ़ किसी रिश्तेदारी में गया था। लेकिन वापसी में हुए रास्ते में पिता व पुत्री की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed