{"_id":"d629ed0be3adfc38ac8ed8eef63e7f65","slug":"the-english-wine-recovered-of-two-million-one-arrested-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो लाख की अंग्रेजी शराब के साथ एक गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो लाख की अंग्रेजी शराब के साथ एक गिरफ्तार
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 11 Jan 2016 11:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में हरियाणा व पंजाब से अंग्रेजी शराब की सप्लाई धड़ल्ले से की जा रही है। असंद्रा पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान एक सफारी कार से पंजाब की 18 पेटी अंग्रेजी शराब(रायल स्टैग व इंम्पीरियल ब्लू) बरामद की है। शराब की कीमत लगभग दो लाख रुपये है। पुलिस ने आरोपी के पास से तमंचा व तीन कारतूस भी बरामद किए हैं। इस कारोबार का सरगना समेत दो आरोपी मौके से भाग निकले हैं। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर सोमवार को उसे कोर्ट में पेश किया जहां से वह जेल भेजा गया है।
एएसपी दक्षिणी शफीक अहमद ने सोमवार को पुलिस लाइन में वार्ता में बताया कि असंद्रा पुलिस द्वारा रविवार को वाहन चेेंकिग के दौरान पंजाब ब्रांड की 18 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद किया गया है। बरामद शराब (रायल स्टैग व इंम्पीरियल ब्लू) नामक ब्रांड की है और इसकी कीमत करीब दो लाख रुपये है। पुलिस ने एक आरोपी सुनील कुमार गौतम पुत्र दुर्गाप्रसाद निवासी ग्राम रनापुर कोतवाली हैदरगढ़ को गिरफ्तार कर उसके पास से एक सफारी कार व एक तमंचा और दो कारतूस भी बरामद किया है। इस कारोबार का मुख्य सरगना समेत दो आरोपी पुलिस पकड़ से बच निकले हैं। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ पुलिस द्वारा कई धारा में रिपोर्ट दर्ज की गई है।