{"_id":"59271f7b4f1c1bc643536fb1","slug":"the-body-of-bullion-trader-missing-with-a-schoolgirl-found-dead-in-canal","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रा संग लापता हुए सर्राफ की हत्या, नहर में मिला शव ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छात्रा संग लापता हुए सर्राफ की हत्या, नहर में मिला शव
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
Updated Thu, 25 May 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
अर्पित निगम (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोसाईंगंज के पहाड़नगर टिकरिया गांव के पास इंदिरा नहर में बुधवार दोपहर मिले शव की पहचान बाराबंकी के सतरिख निवासी सर्राफ अर्पित निगम (24) के रूप में हुई है। अर्पित मंगलवार आधी रात से घर के पास ही रहने वाली एक छात्रा के साथ संदिग्ध हालात में लापता था।
परिवारीजनों ने दोनों की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। अर्पित के ममेरे भाई व सीआरपीएफ बिजनौर में उपनिरीक्षक संजय निगम ने ऑनर किलिंग की आशंका जताई है। उनका कहना है कि छात्रा के परिवारीजनों ने ही उसकी हत्या करके शव नहर में फेंक दिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
बृहस्पतिवार देर शाम मॉर्च्युरी पहुंचे संजय निगम व अन्य परिवारीजनों ने अर्पित की जींस की जेब से मिली बाइक की चाबी और कलाई में पहने कड़े से शव की शिनाख्त की। संजय ने बताया कि अर्पित के घर के सामने ही बिजौली के त्रिवेदीगंज निवासी व्यक्ति की बेटी किराये का कमरा लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही थी।
विज्ञापन
मंगलवार को छात्रा का जन्मदिन था। पार्टी में उसके परिवारीजन व दोस्त आए थे। अर्पित को भी बुलाया गया था। रात करीब दस बजे अर्पित पार्टी से अपने घर चला गया था। परिवारीजनों ने बताया कि रात करीब तीन बजे छात्रा के भाई ने अर्पित को फोन कर घर बुलाया।
इसके बाद से उसका कोई सुराग नहीं मिल सका है। सुबह उसे घर पर न देख परिवारीजनों ने खोजबीन की तो पता चला कि छात्रा भी लापता है। परिवारीजनों ने उनकी गुमशुदगी की सूचना दर्ज कराई। इस बीच बुधवार दोपहर लखनऊ के गोसाईंगंज थाना क्षेत्र में इंदिरानहर में युवक का शव मिलने से सनसनी मच गई।
पुलिस ने शव बाहर निकलवाया लेकिन, पहचान नहीं हो सकी। युवक के शरीर पर सिर्फ जींस थी। जेब में बाइक की चाबी और कलाई में कड़ा पहना हुआ था। पुलिस ने जनपद के थानों से लापता युवकों के बारे में जानकारी एकत्र करने के साथ ही आसपास के जिलों से सूचना मंगाई। बृहस्पतिवार शाम बाराबंकी से आए लोगों ने अर्पित के शव की शिनाख्त कर ली।
संजय निगम का कहना है कि अर्पित के चेहरे पर काफी चोटें हैं जिससे उसकी हत्या के बाद शव नहर में फेंकने की आशंका लग रही है। उन्होंने आशंका जताई कि शायद अर्पित और छात्रा एक-दूसरे को पसंद करते थे जिसके बारे में छात्रा के परिवारीजनों को पता चल गया था।
इसी कारण से अर्पित को आधी रात को घर से बुलाकर उसकी हत्या कर दी गई। हो सकता है कि छात्रा के परिवारीजनों ने उसकी भी हत्या कर दी हो अथवा उसे कहीं छिपा दिया हो। उन्होंने ऑनर किलिंग की आशंका जताते हुए गहराई से जांच की मांग की है।
पुलिस सतर्क होती तो शायद बच जाती जान
संजय ने बाराबंकी पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि परिवारीजनों ने गुमशुदगी की सूचना दर्ज कराई लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। परिवारीजनों ने छात्रा की बर्थडे पार्टी में जाने और घर लौटने के बाद उसे दोबारा बुलाए जाने के बारे में बताया, इसके बाद भी पुलिस ने छात्रा के परिवारीजनों से पूछताछ की जरूरत नहीं समझी। अगर पुलिस छात्रा के परिवारीजनों को पकड़कर पूछताछ करती तो शायद अर्पित की जान बचाई जा सकती थी।
अर्पित को ढूंढने में साथ रहा छात्रा का भाई
परिवारीजनों का कहना है कि जब वह अर्पित की तलाश कर रहे थे, उस वक्त छात्रा का भाई भी साथ में था। वह अर्पित को ढूंढने का बहाना कर रहा था जबकि उसने व उसके परिवारीजनों ने ही अर्पित को मारकर नहर में फेंका था। अर्पित का शव मिलने के बाद परिवारीजन घर पर ताला लगाकर फरार हो गए हैं। अर्पित पांच भाइयों में चौथे नंबर का था। वह फैजाबाद विश्वविद्यालय से एलएलबी प्रथम वर्ष की पढ़ाई भी कर रहा था।