{"_id":"570013e44f1c1b917ff002b8","slug":"the-accused-student-was-arrested-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ में मिली छात्रा आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लखनऊ में मिली छात्रा आरोपी गिरफ्तार
अमर उजाला/बाराबंकी
Updated Sun, 03 Apr 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर कोतवाली क्षेत्र से कुछ दिन पूर्व एक बीए की एक छात्रा अपने प्रेमी के साथ भाग गई थी। पुलिस ने इस मामले में छात्रा के अपहरण का मामला दर्ज किया था। जिसके बाद पुलिस ने शुक्रवार की रात छात्रा को उसके प्रेमी के साथ लखनऊ में ढूंढ निकाला है। पुलिस ने प्रेमी को जेल भेजकर छात्रा को उसके परिवारीजनों के सुपुर्द किया है।
बताते चलें कि शहर के एक कॉलेज में पढ़ने वाली एक छात्रा दस दिन पूर्व अपने प्रेमी के साथ भाग निकली थी। देवा कोतवाली के एक गांव निवासी छात्रा के पिता ने मामले में अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था। जिसके बाद पुलिस छात्रा का पता लगा रही थी।
कोतवाल रवींद्र सिंह ने बताया कि छात्रा के मोबाइल फोन का रिकार्ड निकालने पर पता लगा कि वह अपने प्रेमी मुकेश गोस्वामी निवासी इंदिरानगर लखनऊ के साथ रह रही है। जिसके बाद शुक्रवार की देर रात पुलिस ने लखनऊ में छात्रा को ढूंढ कर उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया जहां से वह जेल भेजा गया है। वहीं छात्रा को परिवारीजनों के हवाले किया गया है।