{"_id":"57e963f94f1c1b073d573d16","slug":"teenager-rape-assault-with-a-knife-lap","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी से रेप, चाकू से गोद किया अधमरा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किशोरी से रेप, चाकू से गोद किया अधमरा
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
Updated Mon, 26 Sep 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
Rape
- फोटो : Times of India
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेत गई किशोरी से उसके पड़ोस के गांव निवासी युवक ने दुराचार कर किया। यही नहीं किशोरी ने जब आरोपी का विरोध किया तो पीड़िता पर आरोपी ने चाकू से ताबड़तोड़ कई वार कर उसे मरणासन्न कर दिया। वारदात के बाद भाग रहे आरोपी को ग्रामीणों ने दौड़ाकर पकड़ने के बाद जमकर पिटाई की।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। वहीं किशोरी का सीएचसी में इलाज चल रहा है जहां उसकी हालत गंभीर बताई जाती है।
कोतवाली रामसनेहीघाट क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 15 वर्षीय एक किशोरी सोमवार की शाम अपने खेत में घास काटने के लिए गई थी। तभी वहां पहुंचे पड़ोस के गांव मोहम्मदपुर के रहने वाले रंजीत ने किशोरी के साथ दुराचार किया। पीड़िता ने इस बीच शोर मचाते हुए आरोपी का विरोध करना शुरू कर दिया।
इससे नाराज आरोपी ने किशोरी के पेट और हाथ में चाकू से कई बार हमला कर दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। किशोरी के शरीर मेें चाकूओं से हमले के छह निशान मिले हैं। वारदात के बाद भाग रहे आरोपी को ग्रामीणों ने दौड़ाकर पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। इस वारदात के बाद मौके पर आस-पास के गांव के लोगोें की भारी भीड़ लग गई और लोगों में आक्रोश व्याप्त हो गया।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने पुलिस को बुलाकर आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया है। वहीं किशोरी को इलाज के लिए सीएचसी बनीकोडर में भर्ती कराया गया है। कोतवाल तेज प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ दुराचार व जानलेवा हमला करने की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। कोतवाल ने कहा कि आरोपी विक्षिप्त है और उसका दरियाबाद अस्पताल में इलाज भी चल रहा था।
कोतवाली रामसनेहीघाट क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी से खेत में एक युवक ने दुराचार का कर उस पर चाकू से हमला किया है। ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है। पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर घटना की जांच की जा रही है। -संतोष कुमार सिंह, सीओ रामसनेहीघाट