{"_id":"5910b45d4f1c1b3b54851eb0","slug":"teacher-death-from-road-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक ने बाइक सवार शिक्षक को रौंदा, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक ने बाइक सवार शिक्षक को रौंदा, मौत
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
Updated Mon, 08 May 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाइक से जा रहे प्रतापगढ़ जिले के निवासी एक शिक्षक को ट्रक ने टक्कर मार दी। इस हादसे में शिक्षक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक समेत मौके से भाग निकला। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज हादसा करने वाले ट्रक व चालक की तलाश शुरू किया है।
जनपद प्रतापगढ़ के धौंसवा गांव निवासी मनोज कुमार (35) पुत्र छोटई त्रिवेदीगंज ब्लॉक के सहावर गांव प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापक पद पर तैनात थे। सोमवार की शाम अपनी बाइक से शिक्षक मनोज कहीं जा रहे थे तभी सुल्तानपुर मार्ग पर त्रिवेदीगंज नहर पुल के समीप किसी वाहन ने टक्कर मार दी। जिसके चलते वह पीछे से आ रहे ट्रक के नीचे आ गए।
इस हादसे में शिक्षक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक समेत भाग निकला। मामले की जानकारी के करीब एक घंटे बाद पुलिस के पहुंचने पर ग्रामीणों में काफी आक्रोश व्याप्त रहा। ग्रामीणों के मुताबिक शिक्षक हेलमेट पहनकर बाइक चला रहे थे। पुलिस ट्रक व चालक का पता लगाने की बात कह रही है।