फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   tax did not deposit

बर्तन गोदाम पर छापा, पकड़ी टैक्स चोरी

Wed, 19 Oct 2016 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 19 Oct 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
tax did not deposit
वाणिज्य कर विभाग की टीम ने मंगलवार को एक दुकान और गोदाम पर छापा मारा। यहां से टीम को लाखों रुपये का माल बरामद हुआ। टीम ने दुकान व गोदाम में मिली सामग्री की मात्रा दर्ज की है।
विज्ञापन


डिप्टी कमिश्नर फैजाबाद मुसाफिर प्रसाद, सहायक आयुक्त अंजली चौरसिया समेत पांच सदस्यीय टीम ने कस्बा स्थित रामू बर्तन विक्रेता की दुकान पर छापा मारा। सूचना मिली थी कि यहां पर भारी मात्रा में टैक्स चोरी की जा रही है।
विज्ञापन


टीम को यहां पर बिक्री का कोई भी लेखा जोखा नहीं मिला। विभाग में दर्ज रजिस्टर का भी अता पता नहीं था। जब दुकान के पीछे टीम पहुंची तो वह दंग रह गई। यहां पर भारी मात्रा में बर्तनों का भंडारण मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद टीम दूसरे गोदाम पर पहुंची वहां पर भी पूरा गोदाम बर्तनों से भरा था। टीम ने गुप्ता आयरन स्टोर पर भी छापेमारी की। टीम ने सभी दुकानों और गोदामों में मौजूद सामग्री की मात्रा दर्ज की है।

जिसके मूल्य का आंकलन अभी नहीं हो सका है। विभाग के कर्मचारी सूची तैयार करने में जुटे है। सहायक आयुक्त अंजली चौरसिया ने बताया कि व्यापारी द्वारा समाधान योजना में वार्षिक दो हजार रुपये टैक्स जमा किया जा रहा था।

सूचना मिली की यहां पर भारी मात्रा मे टैक्स चोरी की जारी है। जिलाधिकारी से आदेश लेकर छापेमारी की गई है। मौके पर गोदामों में भारी मात्रा में माल बरामद हुआ है। वीडियोग्राफी, फोटोग्राफी करा ली गई है।

लाखों रुपयों का माल गोदाम में है। यह कितने रुपये का है अभी तक तय नहीं हो सका है। दो तीन दिन में इसके मूल्य का निर्धारण कर टैक्स जमा कराया जाएगा। व्यापारी द्वारा मौके पर ही अनुमानित लागत के हिसाब से छह लाख बीस हजार रुपये टैक्स जमा किया जा रहा था।


वाणिज्य कर टीम की छापेमारी की जानकारी होते ही बाजार में हड़कंप मच गया। व्यापारी दुकानों का शटर डाउन कर भाग खडे़ हुये। यहां तक की दुकानदार दुकान के बाहर पड़ा सामान भी वहीं छोड़ गए। कई घंटों बाद जब टीम वापस चली गई तो व्यापारियों ने दुकानें खोली।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed