फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   surrender of the accused nominated in court

नामजद आरोपियों का कोर्ट में समर्पण

Wed, 24 Jun 2015 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Wed, 24 Jun 2015 11:20 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

बाराबंकी। जैदपुर थाना क्षेत्र में टोल प्लाजा पर फायरिंग व जानलेवा हमले के मामले में फरार चल रहे नामजद दोनों आरोपियों ने कोर्ट में समर्पण कर दिया। कोर्ट ने जमानत अर्जी पर सुनवाई करते हुए दोनों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया। उक्त मामले में पुलिस ने फर्जी मंत्री इकबाल समेत तीन को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। वहीं, पुलिस अब असलहा बरामदगी के लिए जेल गए दोनों आरोपियों को रिमांड पर लेने की तैयारी शुरू कर दी है।

बताते चले कि जैदपुर थाना क्षेत्र मेें अहमदपुर टोल प्लाजा पर बीते 8 जून को हुए विवाद व फायरिंग कर दहशत फैलाने के मामले में लखनऊ के नख्खास निवासी फर्जी राज्यमंत्री इकबाल को पुलिस ने बीते 18 जून को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। आरोपी के खिलाफ जानलेवा हमला, जान से मारने की धमकी, बलवा व सेवन क्रिमिनल अमेंडमेंट एक्ट समेत कई धारा में रिपोर्ट दर्ज है। इकबाल को लखनऊ से पकड़ा गया था। मामले में दो आरोपियों रिजवान व जोगिंदर की गिरफ्तारी पहले ही चुकी थी जबकि दो आरोपी अभी तक फरार थे। फरार चल रहे दोनों आरोपियों में से मंत्री इकबाल के पीएसओ बताए जाने वाले आबिद आब्दी ने मंगलवार को कोर्ट में सरेंडर किया। वहीं, फर्जी मंत्री के निजी सुरक्षाकर्मी समर बहादुर सिंह ने बुधवार को कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। दोनों आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा मेें जेल भेजा गया है।

विज्ञापन

टोल प्लाजा पर हुए विवाद के मामले में फरार चल रहे दोनों आरोपियों ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। दोनों को जेल भेजा गया है। इन दोनों आरोपियों से एक असलहे की बरामदगी करनी है जिसके लिए दोनों को पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ कर असलहा बरामद किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

- शफीक अहमद, एएसपी दक्षिणी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed