{"_id":"82620c6eae138246e358b9d5c4f0211f","slug":"student-s-dead-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालात में छात्र की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संदिग्ध हालात में छात्र की मौत
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2015 09:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुवार को घर से साइकिल से स्कूल के लिए निकले एक छात्र की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। शुक्रवार को जिला अस्पताल की सूचना पर परिवारीजनों को मामले की जानकारी हुई। परिवारीजनों का कहना है कि उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम गढ़ी मजरे मुहीउद्दीनपुर निवासी नीरज (14) पुत्र सुुरेश गौतम कक्षा 9 का छात्र था। नीरज गुरुवार सुबह आठ बजे साइकिल से स्कूल के लिए निकला था। स्कूल में एक बजे छुट्टी होने के बाद वह अपने परिवार के मनीष से अपने दोस्तों के घर जाने की बात कहकर चला गया। देर शाम वह घर नहीं पहुंचा तो परिवारीजनों ने उसकी आसपास व रिश्तेदारी में तलाश की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला।
गुरुवार देर शाम राहगीरों ने दमोदरपुर-डमौर के बीच रेल ट्रैक के पास एक छात्र को घायल अवस्था में देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से उसे जिला अस्पताल पहुंचाया जहां देर रात उसकी मौत हो गई। जिस जगह छात्र को गंभीर हालत में देखा गया उससे एक किलोमीटर दूरी पर उसकी साइकिल पड़ी मिली। छात्र का बैग साइकिल में ही लगा था और उसके ताला बंद था।
विज्ञापन
बैग में रखी कापी पर लिखे नाम व पता से मृतक की शिनाख्त कर पुलिस ने परिवारीजनों को सूचना दी। जिला अस्पताल पहुंचे परिवारीजनों ने मृतक की शिनाख्त नीरज के रूप में करते हुए कहा कि उसकी किसी के साथ कोई दुश्मनी नहीं थी।
छात्र की मौत होने की जानकारी परिवारीजनों को दी गई है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेेजा गया है। इस मामले में कोई शिकायत नहीं मिली है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
-जेपी चौबे, थानाध्यक्ष जहांगीराबाद