फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Student abduction after exam

परीक्षा के बाद छात्र का अपहरण

Tue, 04 Apr 2017 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Tue, 04 Apr 2017 11:53 PM IST
विज्ञापन
Student abduction after exam
इंटरमीडिएट का छात्र निखिल बीते सोमवार को परीक्षा देने के बाद घर न जाकर कही लापता हो गया। काफी तलाश के बाद उसके पिता ने प्रतिभा शिक्षा निकेतन नरैनी के प्रबंधक और दो शिक्षकों समेत तीन पर छात्र के अपहरण का केस दर्ज कराया।
विज्ञापन


पुलिस ने प्रबंधक को हिरासत में लेकर छात्र की तलाश शुरू की। देर रात पुलिस ने छात्र को तलाश लेने का दावा किया। छात्र के वापस आने की खबर के बाद दिन भर परेशान विद्यालय प्रबंधक के समर्थक थाने पहुंचकर छोड़ने का दबाव बनाने लगे।
विज्ञापन


पुलिस दोनों पक्षों को थाने में बैठाकर मामले को रफादफा कराने में जुटी रही। मालूम हो कि सोमवार की दोपहर प्रतिभा शिक्षा निकेतन नरैनी के छात्र निखिल मिश्रा के पिता अनिल मिश्रा ने डीएम व डीआईओएस को फोन करके सूचना दिया था कि उनके बेटे से शिक्षक ने फोन कर पांच सौ रुपये लेकर गणित का पेपर हल कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस शिकायत पर डीआईओएस ने विद्यालय पहुंचकर जांच भी की। पर उनके हाथ कुछ न लगा। उल्टे शिकायत के बाद परीक्षा केंद्र किसान उच्चतर माध्यमिक विद्यालय इस्माईलपुर से शिकायतकर्ता के बेटे निखिल मिश्रा को स्कूल ले जाकर भविष्य खराब करने की धमकी दी गई।

फोन पर इसकी जानकारी निखिल ने अपनी मां को दी। और घर न पहुंचने पर अनिल द्वारा अपने बेटे की अपहरण की रिपोर्ट देवा कोतवाली में प्रतिभा शिक्षा निकेतन के प्रबंधक व दोनों शिक्षकों के खिलाफ दर्ज कराई। इसके बाद पूरे दिन पुलिस लापता छात्र की तलाश करती रही।

देर शाम छात्र पुलिस को मिल गया। इसके बाद पुलिस व परिवारीजनों ने राहत की सांस ली। एसपी वैभव कृष्ण ने बताया कि पूरे प्रकरण की जांच के निर्देश दिए हैं। लापता छात्र के अपहरण का मामला गलत पाया गया है।

लेकिन छात्र को शिक्षकों द्वारा प्रताड़ित करने की बात सामने आई है। उधर छात्र के पिता अनिल का कहना है कि शिकायत करने पर अब उसके खिलाफ ही घेराबंदी की जा रही है। जबकि नकल की शिकयत को पूरी तरह से दबा दिया गया है।


जबकि डीआईओएस रामशरण सिंह ने बताया कि समय से पहले पर्चा आउट कर नकल करने की शिकायत पर प्रतिभा शिक्षा निकेतन कॉलेज में गए थे वहां पर इसका कोई सबूत नही मिला, सब कुछ सही पाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed