फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Smuggler got a new passport

मारफीन तस्कर ने बनवा लिया पासपोर्ट

Thu, 01 Feb 2018 11:43 PM IST
Amarujala Bureau
Amarujala Bureau Updated Thu, 01 Feb 2018 11:43 PM IST
विज्ञापन

आम आदमी को थाने में एक प्रार्थनापत्र देने के लिए भले ही कई चक्कर लगाने पड़ते हैं लेकिन जैदपुर पुलिस ने टिकरा उस्मा गांव निवासी मारफीन के तस्कर का पासपोर्ट बनवा डाला। इसकी भनक लगते ही अधिकारियों ने चार पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। हालांकि पासपोर्ट बनाने की प्रक्रिया सिर्फ सिपाहियों तक सीमित ही नहीं है, इसमें हर स्तर पर बड़ी गड़बड़ी हुई है। मजेदार बात ये है कि पासपोर्ट हासिल करने के बाद आरोपी तस्कर उमरा करने चला गया है। इन दिनों वो सऊदी अरब में है। ये हालात तब हैं जब तस्कर पर जैदपुर थाने में ही एनडीपीएस, मारपीट, जानलेवा हमले के नौ मुकदमे और एक केस वाराणसी में दर्ज है। 

विज्ञापन



जैदपुर थाना क्षेत्र के टिकरा उस्मा गांव निवासी शातिर तस्कर कासिम उर्फ सहीम पुत्र तसव्वर अली के पासपोर्ट आवेदन पर थाने की पुलिस ने 27 दिसंबर 2017 को भेजी रिपोर्ट में क्लीन चिट दे दी थी। इसी आधार पर उसे हर स्तर पर लाभ मिलता रहा और पासपोर्ट जारी हो गया। इतना ही नहीं पासपोर्ट पाने के बाद कासिम 26 जनवरी को उमरा करने के लिए सऊदी अरब चला गया। 27 जनवरी को जैदपुर पुलिस ने ही बहराइच व नेपाल के दो तस्करों को पकड़कर उनके पास से 440 ग्राम मारफीन बरामद की थी। दोनों ने पूछताछ में कासिम उर्फ सहीम के यहां से मारफीन खरीदना कुबूला था। पुलिस ने कासिम की तलाश शुरू की तो पता चला कि वो उमरा करने गया है। इसके बाद पासपोर्ट जारी होने की जांच शुरू हुई तब इसका खुलासा हुआ है। एसपी अनिल कुमार सिंह ने जैदपुर थाने में तैनात मुंशी अजीत पांडेय, प्रतिमा द्विवेदी, विवेक मिश्र व मुकेश श्रीवास्तव को निलंबित कर दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed