फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Siddhur opened shops in town, people shopping

सिद्धौर कस्बे में खुलीं दुकानें, लोगों ने की खरीदारी

Wed, 02 Sep 2015 11:18 PM IST
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 02 Sep 2015 11:18 PM IST
विज्ञापन
लगातार उपद्रव और मारपीट से त्रस्त सिद्धौर में बुधवार को दिन भर शांति रही। कहीं कोई अप्रिय घटना नहीं हुई जिससे माहौल शांत होने लगा है। कस्बे में दुकानें भी लगभग 30 फीसदी खुली रहीं और रोज की तरह लोगों का आवागमन भी होने लगा।
विज्ञापन


कस्बा व आस पास गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है। एएसपी व सीओ अभी यहां पर लगातार कैंप कर रहे है। वहीं सांसद पीएल पुनिया ने कहा कप्तान की लापरवाही के कारण जिले के हालात बदतर हो रहे हैं।
विज्ञापन


सिद्धौर कस्बे में करीब एक सप्ताह पूर्व दो पक्षों में हुए विवाद के बाद माहौल खराब हो गया था। यहां पर दोनों पक्षों के बीच के लोगों में मारपीट में करीब 50 लोग चोटिल हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके साथ ही आक्रोशित लोगों ने कई जगह पर आगजनी करने के साथ तोड़फोड़ भी की थी। मंगलवार को भी सिद्धौर में लोगों के बीच आक्रोश भड़का था जिसके बाद पुलिस ने स्थिति पर नियंत्रण किया था। बुधवार को सिद्धौर कस्बे में लगभग एक चौथाई  दुकानदारों ने अपनी अपनी दुकानें खोली। इस दौरान लोग सड़कों पर निकले और जरूरी सामान की खरीददारी भी की।

दुकानदार सुरेंद्र नाथ, देवेंद्र, जियालाल, रामअचल, अमन, दीपू शिव, सिराज, मुन्ना, कलीम आदि ने अपनी अपनी दुकानें खोल रखी थी। इन सभी ने कहा कि यहां पर माहौल शांत है पर अफवाह फैलने पर अशांति होने लगती है सभी ने किसी भी अफवाह पर ध्यान न देने की एक दूसरे से अपील की है। वहीं दूसरी दोपहर बाद सांसद पीएल पुनिया ने क्षेत्र का दौरा किया। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन की लापरवाही से जिले के हालात लगातार खराब होते रहे हैं। इसके लिए सबसे ज्यादा दोषी जिले के कप्तान हैं।

एएसपी ने की बैठक, शांति बनाए रखने की अपील
सिद्घौर कस्बे में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए एएसपी शफीक अहमद ने यहां पर रहने वाले दोनों पक्षों के लोगों के साथ बैठक की।एएसपी ने लोगों से कहा कि किसी तरह की अफवाह पर ध्यान न देकर सभी लोग पूर्व की तरह अपने अपने काम करना शुरू करें।


कहा पुलिस हर समय मुस्तैद है यदि किसी को कोई दिक्कत है तो पुलिस को बताए। एडीएम हैदरगढ़ जीपी गुप्ता व सीओ आरपी सिंह ने भी सभी से शांति कायम रखने की बात कही। एसओ श्रीधर पाठक ने कहा कि आस पास के गांव के लोग किसी तरह की अफवाह पर ध्यान न दे कहा इससे माहौल खराब होता है। एसओ ने कहा पुलिस सिर्फ उन लोगों पर ही कार्रवाई करेगी जो माहौल खराब करने का प्रयास करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed