फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Rs. 1.5 million stolen in front of DM bungalow

डीएम बंगले के सामने 1.5 लाख उड़ाए

Thu, 07 Jan 2016 11:30 PM IST
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 07 Jan 2016 11:30 PM IST
विज्ञापन
शहर कोतवाली क्षेत्र में सक्रिय बेखौफ चोरों ने कोषागार के कैशियर के घर से दिनदहाड़े डेढ़ लाख रुपये की नकदी पर हाथ साफ कर दिया। डीएम आवास के सामने स्थित तहसील कॉलोनी में बृहस्पतिवार दोपहर दिनदहाड़े हुई इस वारदात ने शहर में पुलिस सक्रियता की पोल भी खोलकर रख दी है। वारदात के बाद पहुंची पुलिस व फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट टीम ने जायजा लिया लेकिन किसी भी आरोपी का पता नहीं लग सका है।
विज्ञापन


कोषागार में कैशियर के पद पर तैनात संतोष शुक्ला का डीएम आवास के सामने तहसील कॉलोनी में मकान है उनके साथ तहसील में तैनात नंदलाल भी रहते हैं। यह दोनों कर्मचारी बृहस्पतिवार को अपने अपने कार्यालय गए थे। दोपहर में जब नंदलाल किसी काम से घर पहुंचे तो देखा कि मेन दरवाजे का ताला टूटा हुआ था। इसके बाद नंदलाल ने इस बात की जानकारी संतोष शुक्ला को दी। संतोष जब घर पहुंचे तो देखा कि अंदर कमरे में अलमारी का लॉकर टूटा है और उसमें रखी डेढ़ लाख रुपये की नकदी चोरी हो गई है।
विज्ञापन


चोरी हुई नकदी कोषागार के कैशियर संतोष शुक्ला की है। चोरी की जानकारी के बाद कर्मचारियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। डीएम आवास के सामने दिनदहाड़े वारदात होने से हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके पर मामले की जांच पड़ताल की। फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट की टीम ने भी मौके पर जाकर जांच पड़ताल की है। कोतवाल रवींद्र सिंह का कहना है कि चोरों को जल्द ही पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed